2 महिला टीचर बर्खास्त : B.Ed. की हरियाणा से बनवाई थी फर्जी डिग्री

by

एएम नाथ । शिमला : हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में कार्यरत दो प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) को बीएड की डिग्री फर्जी पाए जाने पर बर्खास्त किया है। 16 जुलाई, 2024 को दोनों महिला शिक्षकों को बैच वाइज आधार पर नियुक्ति मिली थी।

इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोसरी जिला कांगड़ा में टीजीटी कला शशि बाला व शिमला जिला की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बौर में कार्यरत टीजीटी नॉन मेडिकल सीमा कौंडल शामिल हैं।

हरियाणा से ली थी फर्जी डिग्री

दोनों ने बीएड डिग्री हरियाणा के संस्थान से की है। शिक्षा विभाग की स्क्रीनिंग कमेटी ने डिग्री सहित अन्य दस्तावेज की जांच की तो प्रथम दृष्टया में डिग्रियों पर संशय हुआ। विभाग ने जांच की तो पता चला कि हरियाणा के जिस संस्थान से डिग्री ली है, उसे डिग्री जारी करने का अधिकार ही नहीं था।

दोनों की बीएड की डिग्री हरियाणा काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग हिसार (हरियाणा व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद हिसार) से हुई है। विभाग ने अतिरिक्त मुख्य सचिव शिक्षा हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर इसका स्पष्टीकरण मांगा।

शिक्षा विभाग ने दोनों को किया बर्खास्त :  पंचकूला में प्रारंभिक शिक्षा हरियाणा के निदेशक ने बताया कि किसी भी विश्वविद्यालय और संस्थान को संबद्धता युजीसी  देता है। जहां तक सरकारी नौकरी के लिए डिग्री की वैधता का मामला है, संबंधित विभाग/बोर्ड द्वारा निर्णय लिया जाता है।

यूजीसी ने अपने जवाब में कहा, डिग्री प्रदान करने का अधिकार किसी केंद्रीय अधिनियम, प्रांतीय अधिनियम या राज्य अधिनियम द्वारा या उसके तहत स्थापित या निगमित विश्वविद्यालय या धारा-3 के तहत विश्वविद्यालय माने जाने वाले संस्थान को ही है।

हरियाणा व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद हिसार संस्थानों की उपरोक्त श्रेणियों में से किसी के अंतर्गत नहीं आता है, जिन्हें डिग्री प्रदान करने का अधिकार है। विभाग ने जांच के बाद दोनों शिक्षिकाओं को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा था। अब विभाग ने इन दोनों को बर्खास्त कर दिया है।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में चलती कार पर गिरे पत्थर : महिला की दर्दनाक मौत, 2 घायल

मंडी   : मंडी में रविवार (29 दिसंबर) को एक दर्दनाक हादसा हुआ है. मंडी के 4 मील के पास एक चलती कार पर अचानक ऊपर पहाड़ी से पत्थर आ गिरे।  इस हादसे में एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नैला स्कूल के छात्र छात्राओं ने हिम गौरव आईटीआई में लिया तकनीकी शिक्षा का ज्ञान : आईटीआई कोर्स करने वाले छात्र छात्राओं को हिमाचल सरकार 1000 रूपया व 1500 रूप्या देती है कौशल विकास भत्ता प्रतिमाह

ऊना। 18 मार्च : हिमाचल व भारत सरकार द्वारा क्राफट ट्रेनिंग स्कीम के अन्तर्गत सन्तोषगढ़ में संचलित हिम गौरव आईटीआई में मंगलवार को विलासपुर जिला के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नैला के विधार्थियों ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धूमधाम से मनाया जाएगा राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव , सुजानपुर में 23 से 26 मार्च तक होगा आयोजन: DC अमरजीत सिंह

हमीरपुर 14 मार्च  :   उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि सुजानपुर का राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार 23 से 26 मार्च तक आयोजित किए जा रहे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती पर राज्य स्तरीय समारोह का भूरि सिंह संग्रहालय में होगा आयोजन

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल करेंगे समारोह की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के सुप्रसिद्ध कवि-साहित्यकार लेंगे हिस्सा एएम नाथ। चंबा। : पहाड़ी गांधी बाबा काशीराम जयंती के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन 11 जुलाई को...
Translate »
error: Content is protected !!