2 विदेशी पिस्तौल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

by

अमृतसर: पंजाब में ‘युद्ध नाशियाँ विरुद्ध’ अभियान के तहत अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। बता दें कि, अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने इस कार्रवाई में गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो अवैध पिस्तौल तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसके बाद छापेमारी की गई और इस दौरान दो विदेशी पिस्तौल भी जब्त की गई।

-बड़े नेटवर्क से जुड़े होने का संदेह :  पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इन हथियारों का उपयोग किसी अपराध के लिए किया गया था। फिलहाल, पुलिस इस मामले में अधिक जानकारी साझा नहीं कर रही है, लेकिन जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। आरोपियों के बड़े अवैध हथियार तस्करी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने जनता से अनुरोध किया है कि यदि उन्हें किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो वे तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मशीनरी की खरीद को लोक निर्माण विभाग को 50 करोड़ जारी : सेब उत्पादक क्षेत्रों में सीजन शुरू होने से पहले सड़कें बहाल करें: मुख्यमंत्री

जुन्गा में अश्वनी खड्ड पर बनेगा बांध, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जारी राहत कार्यों की समीक्षा की शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचारों पर चुप्पी से हो रहा विपक्ष का स्वार्थी चेहरा बेनकाब – पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर 1 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि बांग्लादेश की आबादी में सवा करोड़ से ज्यादा हिंदू शामिल हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं के खिलाफ जो कुचक्र रचे...
article-image
पंजाब

काग्रेस सरकार समय करवाए विकास कार्यो के नींव पत्थर उखाड़ कर अपने उदघाटन के पत्थर ना लगवाए डिप्टी स्पीकर रोड़ी : पूर्व विधायक गोल्डी

आरटीआई से लोग जानकारी ले सकते काग्रेस ने कितनी ग्रांट दी पिछली सरकार समय और अव दो साल में आप ने कितनी ग्रांट दी गढ़शंकर :  गढ़शंकर शहर में काग्रेस सरकार दुारा दी गई...
article-image
पंजाब

गणतंत्र दिवस मौके संयुक्त किसान मोर्चे व मुलाजम जत्थेबंदियों ने मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला

गढ़शंकर :  संयुक्त किसान मोर्चे तथा विभिन्न मुलाजम जत्थेबंदियों द्वारा संयुक्त रूप में दिल्ली की किसान ट्रैक्टर परेड के समर्थन में तथा किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ गणतंत्र दिवस मौके गढ़शंकर मोटरसाइकिल-स्कूटर मार्च निकाला...
Translate »
error: Content is protected !!