2 गिरफ्तार , कोर्ट मे पेश कर पुलिस रिमांड हासिल : पंडोगा मे नाकावंदी दो बाईक सवार युवकों से 5.29 ग्राम चिट्टा बरामद

by

हरोली : जिला पुलिस ऊना की स्पेशल इनवेस्टीगेशन यूनिट ने घालूवाल के पंडोगा मे नाकावंदी दो बाईक सवार युवकों से 5.29 ग्राम चिट्टा बरामद किया है | जानकारी के अनुसार एसआईयू की टीम पंडोगा मे गश्त पर थी गश्त के दौरान होशियारपुर साईड से बाईक पर आ रहे दो युवकों को पूछताछ पर रोका व जिन्होंने पुलिस को देख अपनी जेब से एक पॉलिथीन पाउच निकालकर फेंका उस पॉलिथीन पाउच को पुलिस द्वारा गवाहों की मौजूदगी में चेक किया गया तो 5.29 ग्राम हैरोइन/चिट्टा बरामद हुआ है | पुलिस द्वारा चिट्टे संग पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव कुमार पुत्र कपूर सिंह निवासी गांव भदसाली तथा कर्ण जसवाल पुत्र सतवीर सिंह निवासी गांव घालूवाल, हरोली जिला ऊना के रूप में हुई है
हरोली पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत करके अन्वेषण शुरू कर दिया है वह इस मामले में आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने चिट्टे का कारोबार करने वाले और चिट्टे का नशा करने वाले व्यक्तियों को आगाह किया है कि वह सुधर जाएं अन्यथा परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें पुलिस आज दोनो को कोर्ट मे पेश करके पुलिस रिमांड हासिल कर रही है

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजस्व मंत्री व शिक्षा मंत्री ने आपदा प्रभावित कोटखाई उपमण्डल में विभिन्न स्थानों का किया निरीक्षण

शिमला, 27 जुलाई – राजस्व, बागवानी एवं जनजातिय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज आपदा प्रभावित कोटखाई उपमण्डल के कोकू नाला पुल, दलसार और खल्टू नाला का निरीक्षण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आपदा जोखिम न्यूनीकरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस आयोजित की गई मॉक ड्रिल : आपदा से निपटने की तैयारियों के लिए मॉक ड्रिल जरूरी: DC हेमराज बैरवा

हमीरपुर 13 अक्तूबर। उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) के अध्यक्ष हेमराज बैरवा ने कहा है कि किसी भी तरह की आपदा या आपात परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही आवश्यक...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल : जालंधर में निहंगों की धमकी, एफआईआर नहीं हुई तो करेंगे प्रदर्शन

जालंधर :  कुल्हड़ पिज़्ज़ा कपल फिर से विवादों में है। इस बार, उनकी दुकान पर बड़ी संख्या में बुढ़ा दल के निहंग सिंह पहुंचे और जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तान ने भारत के चंडीगढ़ समेत 15 शहरों पर दागे ड्रोन-मिसाइल : S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने ऐसे किया फेल

भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।  बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़,  उत्तरलाई और भुज सहित...
Translate »
error: Content is protected !!