2 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव : चंबा के भटियात में 4 स्कूल 48 घंटे के लिए बंद

by

बैजनाथ । हिमाचल के चंबा स्थित भटियात के सरकारी स्कूल में दो छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चुवाडी में 10वीं और 11वीं की 2 छात्राएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। प्रिंसिपल धर्मेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि 2 दिन पहले विद्यालय की एक छात्रा कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। गुरुवार को एक और छात्रा पॉजिटिव पाई गई है।

उन्होंने बताया कि इस बारे में शिक्षा विभाग को सूचित कर दिया गया है। प्रशासन को भी अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल के साथ लगते अन्य 3 स्कूलों को भी 48 घंटे के लिए बंद कर इस क्षेत्र को कंटोनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं, दूसरी ओर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए अभिभावक भी अपने बच्चों को लेकर चिंतित हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

बादल परिवार के अपराध अक्षम्य, बागी अकाली नेतृत्व भी परिवार के अपराधों में बराबर जिम्मेदार : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री की ओर से पौधारोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान नई कंडी नहर से 11,000 एकड़ क्षेत्र को मिलेगा लाभ, धार कलां में 206 मेगावाट क्षमता वाला बांध जल्द ही जनता को...
article-image
हिमाचल प्रदेश

264 शराब की बोतलें बरामद : सनोली और लालसिंगी में बरामद, 2 के खिलाफ मामला दर्ज

ऊना : सनोली में पुलिस ने एक कार से अवैध देशी शराब की 252 बोतलें बरामद की तो लाल सिंघी से दुकान से 12 बोतलें बरामद की है। कल रात पुलिस पोस्ट संतोषगढ़ की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता के लिए प्रतिबद्धः जय राम ठाकुर

मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह मनस्वी की अध्यक्षता की हमारे समाज में महिलाओं की लगभग 50 प्रतिशत भागीदारी है और एक सशक्त और जीवंत समाज के निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

घुमारवीं पुलिस की बड़ी कामयाबी, 518.4 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ l घुमारवीं : घुमारवीं  पुलिस ने सोमवार को कीरतपुर नेरचैक मनाली फोरलेन पर नियमित गश्त एवं नाकाबंदी के दौरान बलोह टोल प्लाजा के पास भारी मात्रा में 518.4 ग्राम चिटटे के साथ...
Translate »
error: Content is protected !!