2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल

by

मंडी। जिले के वल्लभ डिग्री कॉलेज के कैंपस में 2 छात्राओं की लड़ाई और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में 2 छात्राएं एक दूसरे पर खूब लात घूंसे बरसाती नजर आ रही हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुवार को दोनों छात्राओं में पहले कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई। फिर दोनों ने एक दूसरे को काफी लात घूंसे बरसाए। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक लड़की दोनों छात्राओं को अलग करने की कोशिश कर रही है। इसके बावजूद भी दोनों छात्राएं एक दूसरे को थप्पड़ मारती रहीं। काफी देर तक यह हंगामा कैंपस में चलता रहा। उधर, मंडी कॉलेज के प्रिंसिपल प्रो. वाईपी परमार का कहना है कि मारपीट करने वाली दोनों छात्राओं को आमने-सामने बैठाकर समझा दिया गया है। किसी ने भी इस मामले में शिकायत नहीं की है। दोनों छात्राओं में समझौता हो गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

Facebook ने एक बड़ा सौदा आपके डाटा का कर लिया …..हो जाइए सावधान

चंडीगढ़ : अब Facebook ने एक बड़ा सौदा आपके डाटा का कर लिया है। Facebook ने नेटफ्लिक्स के साथ एक साझेदारी की है जिसके तहत प्राइवेट मैसेज के बदले डाटा का करार हुआ है।...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायक नरिंदर कौर भराज गांव लखेवाल के मनदीप सिंह की बन गईं जीवन संगिनी

पटियाला : पंजाब के संगरूर हलके से प्रदेश की सबसे युवा और पहली बार विधायक बनी नरिंदर कौर भराज (28) आज गांव लखेवाल के मनदीप सिंह (29) की जीवनसंगिनी बन गईं। दोनों के आनंद...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ : पप्पू यादव समेत 6 गिरफ्तार

सूर्यगढ़ा  (बिहार) : लखीसराय के एसडीपीओ शिवम कुमार के नेतृत्व में सूर्यगढ़ा थाना पुलिस और STF ने सूर्यगढ़ा थाना इलाके के आनंदपुर गांव में छापेमारी कर मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा किया है. साथ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में दुआट महादेव मंदिर माथा टेकने गए पांच युवकों की कार सड़क हादसे की ​शिकार : 1 की मौके पर मौत 4 घायल

एएम नाथ। चंबा : हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के दायरे में आने वाले माणी-संगनहार संपर्क मार्ग पर कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से इसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य...
Translate »
error: Content is protected !!