2 दुकानदारों को 1 लाख जुर्माना : घटिया खाद्य पदार्थ और मिस ब्रांडेड बेचने पर न्याय निर्णायक अधिकारी (एडजुकेटिंग ऑफिसर) एडीएम कांगड़ा की अदालत ने लगाया

by
धर्मशाला, 17 अगस्त। जिला कांगड़ा के चंबी और नगरोटा बगवां क्षेत्र के दो दुकानदारों को मिस ब्रांडेउ और घटिया समान बेचने पर न्याय निर्णायक अधिकारी (एडजुकेटिंग ऑफिसर) एडीएम कांगड़ा की अदालत ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत एक लाख का जुर्माना लगाया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुगंधी कौंडल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ भोजन मिले इसके खाद्य सुरक्षा विभाग समय-समय पर खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों में बेचे जाने वाली खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता का निरीक्षण करता है।
उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जिले के विभिन्न क्षेत्रों से विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनों को उठा कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया था। उन्होंने बताया कि इस दौरान जिले के चंबी और नगरोटा बगवां क्षेत्र से उठाए गए खाद्य पदार्थों में इमली और गच्चक के दो नमूने विश्लेषण रिपोर्ट में मिस ब्रांडेड और घटिया पाए गए थे। उन्होंने बताया कि इसके बाद खाद्य पदार्थ बेचने वाले फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (एफबीओ) के खिलाफ न्याय निर्णायक अधिकारी एवं एडीएम कांगड़ा श्री रोहित राठौड़ की अदालत में मुकदमा चलाया गया।
उन्होंने बताया कि धर्मशाला में न्याय निर्णायक अधिकारी तथा एडीएम कांगड़ा रोहित राठौड़ की अदालत ने मुकदमे के बाद दोनों एफबीओ को दोषी पाते हुए इनपर 50,000-50,000 रूपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा वसूली विभाग को एफबीओ से जुर्माना राशि वसूलने के आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि न्याय निर्णायक अधिकारी एडीएम कांगड़ा ने दुकानदारों को मिस ब्रांडेड, घटिया और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के भंडारण, वितरण और बिक्री न करने की हिदायत दी है। उन्होंने बताया कि ऐसे कामों में संलिप्त पाए जाने वाले दुकानदारों पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

17, 19 व 21 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित

ऊना :   पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के चुनावों के दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधीश ऊना, राघव शर्मा ने आदेश जारी कर मतदान के दिन 17, 19 व 21 जनवरी को संबंधित पंचायतों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना जिले के 1 से 30 जून तक बंद रहेंगे स्कूल

 ऊना :  राज्य शिक्षा विभाग ने भीषण गर्मी के मद्देनजर ऊना जिले के स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान किया है। विभाग ने 1 से 30 जून तक छुट्टियां घोषित की हैं। विभाग ने कहा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अवैध इबादतगाह नहीं बर्दाश्त : हिमाचल प्रदेश में शिमला से कुल्लू तक हिंदुओं का प्रदर्शन, सड़क पर किया हनुमान चालीसा पाठ

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश में अवैध इबादतगाहों के खिलाफ कई जगह प्रदर्शन हुए। इस दौरान हिंदुओं ने सड़क पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया।हिमाचल प्रदेश के संजौली मस्जिद के अवैध निर्माण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बद्दी और नालागढ़ में हजारों उद्योग लगे हैं और लाखों लोगों को रोजगार मिला : मेडिकल डिवाइस पार्क और बल्क ड्रग पार्क भी भारतीय जनता पार्टी की ही देन – अनुराग सिंह ठाकुर

एएम नाथ। शिमला : भाजपा के वरिष्ठ नेता केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर से पार्टी उम्मीदवार अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि भाजपा की नीतियों की वजह से हिमाचल प्रदेश में उद्योगों को विस्तार...
Translate »
error: Content is protected !!