2 काबू – 3.5 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम मेथाक्वालोन पाउडर और 2 पिस्तौल समेत एक अत्याधुनिक 9 एमएम ग्लॉक बरामद

by

अमृतसर :  अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से हो रही मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध हथियारों के कार्टेल का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.5 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम मेथाक्वालोन पाउडर और दो पिस्तौल समेत एक अत्याधुनिक 9एमएम ग्लॉक बरामद किया है।

                यह जानकारी देते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान वंश उर्फ बिल्ला (23), निवासी बिल्ले वाला चौक, अमृतसर, और सोनू चौरसिया (20), निवासी दशमेश नगर, अमृतसर, के रूप में हुई है। डीजीपी ने बताया कि मामले से जुड़े आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

इस संबंधी ओर जानकारी देते हुए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर (सीपी) गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि आरोपी वंश उर्फ बिल्ला की मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता की पुख्ता जानकारी के आधार पर सीआईए अमृतसर की पुलिस टीमों ने मोहकमपुरा क्षेत्र में जाल बिछाकर उसे गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 3.5 किलोग्राम हेरोइन, 1.5 किलोग्राम मेथाक्वालोन पाउडर और ऑस्ट्रिया निर्मित एक 9एमएम ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई।

उन्होंने बताया कि अवैध हथियारों की तस्करी को लेकर मिली खुफिया जानकारी के आधार पर एक अन्य कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने मोहकमपुरा क्षेत्र में बटाला रोड के सनसिटी मोड़ से आरोपी सोनू चौरसिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 32 बोर का पिस्तौल बरामद किया। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी की संभावना है।

इस संबंधी मामले में थाना मोहकमपुरा में दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं: जिन में पहली एफआईआर नंबर 98, तारीख 14-11-2024 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21-सी और 29और शस्त्र अधिनियम की धारा 25(8) के तहत दर्ज की गई और दूसरी एफआईआर नंबर 97, दिनांक 14-11-2024 को शस्त्र अधिनियम की धारा 25 के तहत दर्ज की गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार किसी भी सूरत में किसानों को उजड़ने नहीं देगी : मुख्यमंत्री सुक्खू

एएम नाथ। शिमला।  मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां चौड़ा मैदान में हिमाचल प्रदेश किसान सभा के प्रतिनिधिमंडल से बात की। इस अवसर पर किसान सभा की ओर से पूर्व विधायक राकेश सिंघा...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

चंडीगढ़ में 15 किलो नशे की खेप के साथ कुल्लू के दो युवक गिरफ्तार

एएम नाथ। चंडीगढ़ : हरियाणा रेलवे पुलिस ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 15 किलो 84 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत...
article-image
पंजाब

खेत में बुलाया : युवक की हत्या कर डाली पति-पत्नी ने मिलकर

बठिंडा :  गांव बहमन दिवाना में दो दिन पहले ट्यूबवेल की डिग्गी से एक युवक की लाश मिली थी। 19 साल के गुरपाल सिंह की हत्या कर शव को वहां फेंका गया था। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

15 हिंदुओं की हत्या, 7 हिंदू लड़किया अगवा : पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी

चंडीगढ़ :12 अक्तूबर: पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार जारी है। वायस आफ पाकिस्तान माइनोरटी द्वारा जारी रिपोर्ट होश उड़ा देने वाली है। इस रिपोर्ट मुताबिक पाकिस्तान के सिंध प्रांत में गत सितम्बर महीने दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!