2 गिरफ्तार… इन्वेस्टमेंट के नाम करते थे साइबर ठगी

by

साइबर थाना पुलिस ने कंपनी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर 7.59 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान यूपी के महाराजगंज के गांव तुठीबारी हाल जिला लुधियाना (पंजाब) के महिन्द्रनगर लोहारा निवासी रमेश कुमार सैनी व लुधियाना के ही गुरु नानक नगर निवासी राजेन्द्र सैनी के रूप में हुई है।

तीन आरोपियों की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी

आरोपी रमेश कुमार सैनी के खाते में 11 हजार 999 रुपये ट्रांसफर हुए थे। यह बैंक खाता उसने राजेन्द्र सैनी के जरिए कमिशन बेस पर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

दरअसल बीती 14 जनवरी को गांव बटोड़ी निवासी अजीत कुमार ने शिकायत कर बताया था कि पिछले वर्ष दिसंबर माह में उसके मोबाइल फोन पर एक कंपनी के एप का एक लिंक आया था। लिंक पर क्लिक करने के बाद एप इंस्टॉल हो गया। उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया, जिसमें एप के जरिए पैसा इन्वेस्ट करने पर अच्छा रिटर्न मिलने की बात कही गई थी। उसने झांसे में आकर गत वर्ष 27 दिसंबर से इस साल 6 जनवरी तक आरोपियों के अलग-अलग खातों में कुल 7 लाख 59 हजार 654 रुपये जमा करा दिए।

उसने यह राशि अपने व अपने पिता के बैंक खातों के साथ-साथ परिवार के पांच अन्य सदस्यों के खाते से ट्रांसफर कराई थी। जब उसने राशि निकालने का प्रयास किया, तो उसकी रकम वापस नहीं मिली। इसके बाद उसे साइबर ठगी का पता चला।

पुलिस ने साइबर थाने में ठगी का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त तीन आरोपी पंजाब के जिला लुधियाना के हैबोवाल के मोहल्ला रंजोत पार्क निवासी पवन खुल्लर, जिला लुधियाना के बस्ती जोधेवाल की शिमला कॉलोनी निवासी रोहित कालिया, यूपी के जिला आगरा के पिनाहाट निवासी ऋषि कुमार को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब में भारी बारिश…बाढ़ से हालत बदतर : 23 जिलों में 30 की मौत, 7 सितंबर तक स्कूल-कॉलेज बंद, माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन

चंडीगढ़ : पंजाब में एक बार फिर से हुई भारी बारिश ने बाढ़ की स्थिति को और बदतर बना दिया है और राज्य 1988 के बाद से सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहा है।...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

एचपी एसडीआरएफ ने उत्तर क्षेत्र में हासिल किया पहला स्थान : उत्तराखंड एसडीआरएफ ने दूसरा स्थान और दिल्ली एसडीआरएफ ने प्राप्त किया तीसरा स्थान

धर्मशाला 18 मार्च । हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एचपी-एसडीआरएफ) ने 17 से 18 मार्च 2025 तक गाजियाबाद में 8वीं बटालियन, एनडीआरएफ परिसर में आयोजित क्षेत्रीय स्तर (उत्तर क्षेत्र) एसडीआरएफ प्रतियोगिता में प्रथम...
article-image
पंजाब , समाचार

अमृतसर, पटियाला और चमरौड़ झील पर फिल्मों की शूटिंग और डेस्टिनेशन वेडिंग से भी रोजगार के अवसर बढ़े : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मुख्य मंत्री की ओर से होशियारपुर में सलेरन डैम इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट का उद्घाटन; कहा, ‘आप’ सरकार पंजाब के पर्यटन स्थलों को विकसित करके युवाओं को दे रही है रोजगार सलेरन डैम हिमाचल प्रदेश के...
article-image
पंजाब

मीत हेयर ने पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम के नवनियुक्त 13 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र किए वितरित

चंडीगढ़ : पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत मीत हेयर ने पंजाब जल संसाधन प्रबंधन और विकास निगम के नवनियुक्त 13 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। हेयर ने 5 जेई, 2 जिला अधिकारी,...
Translate »
error: Content is protected !!