2 जवान शहीद : जम्मू-कश्मीर में आतंकी मुठभेड़, 11 माह पहले हुई थी हरमिंदर की शादी

by

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के अखल इलाके में आतंकियों और जवानों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में दो जवान बलिदान हो गए।

शहीद हुए जवानों में एक फतेहगढ़ साहिब के मंडी गोबिंदगढ़ का हरमिंदर सिंह और दूसरा खन्ना के समराला का लांस नायक प्रीतपाल सिंह है। रक्षाबंधन के दिन यह पंजाब के लिए दुखद खबर है।

फतेहगढ़ जिले के औद्योगिक शहर मंडी गोबिंदगढ़ से सटे गांव बदीनपुर का हरमिंदर सिंह पुत्र जसवंत सिंह सिख फोर्स ट्रेनिंग रेजिमेंट में तैनात था। इसके अलावा एक खन्ना जिले के समराला हलके के गांव मानुपुर का लांस नायक प्रीतपाल सिंह पुत्र हरबंस सिंह भी देश के लिए कुर्बान हुआ है।

जानकारी के अनुसार दोनों जवान जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अलख इलाके जंगल में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हो गए। दोनों ही लोकसभा क्षेत्र फतेहगढ़ साहिब से संबंध रखते हैं। रक्षाबंधन के दिन आई इस दुखद खबर से दोनों परिवारों में मातम का माहौल है। प्रीतपाल सिंह की शादी को अभी 11 महीने ही हुए थे। उनकी पत्नी रक्षाबंधन पर घर में त्योहार मनाने की उम्मीद कर रही थी। हरमिंदर सिंह की मां और बहनें उनकी सकुशल वापसी का इंतजार कर रही थीं। लेकिन कुदरत को कुछ और ही मंजूर था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

रैडक्रॉस सोसाइटी ने 10 और टीबी मरीज लिए गोद, डीसी हेमराज बैरवा ने सौंपी पोषण किट्स

हमीरपुर 23 अक्तूबर। जिला हमीरपुर को टीबी मुक्त बनाने के लिए जिला रैडक्रॉस सोसाइटी ने एक बार फिर विशेष पहल करते हुए 10 टीबी रोगियों को गोद लेकर इनका सही पोषण सुनिश्चित करने तथा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

रामपुर के पास बादल फटा, गाड़ियां बहीं, मकानों को नुकसान : 6 दिन तक अलर्ट जारी -हिमाचल में कई जगह भारी बारिश-ओलावृष्टि

शिमला, 25 मई । हिमाचल प्रदेश में मई के महीने में मौसम के तेवर बदले हुए हैं। गर्मी के इस महीने में राज्य की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और निचले व मध्यवर्ती क्षेत्रों में...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कसौली जा रहे हैं तो वहां जरूर जाए इन 6 जगहों पर : ट्रिप का मजा होगा दोगुना

एएम नाथ । कसौली : हिमाचल प्रदेश में बसा छोटा लेकिन बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन कसौली, अब सिर्फ सीनिक व्यू और शांत मौसम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने खास ट्रैवल एक्सपीरियंस के लिए...
article-image
पंजाब

लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू कब और किस जेल में हुआ : पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से 15 दिन में स्टेटस रिपोर्ट मांगी

चंडीगढ़. गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जेल में हुआ इंटरव्यू एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट की डबल बेंच ने गुरुवार को इस मामले का खुद संज्ञान लेते...
Translate »
error: Content is protected !!