2 व 3 दिसंबर छुट्टी वाले दिन वोटर सूची के विशेष संशोधन संबंधी लगाए जाएंगे विशेष कैंप: DC कोमल मित्तल

by

जिला चुनाव अधिकारी ने जिले के समूह ई.आर.ओज व सुपरवाइजरों के साथ की बैठक, 18-19 वर्ष के विद्यार्थियों की अधिक से अधिक वोटें बनाई जाएं
होशियारपुर, 15 नवंबर:
डिप्टी कमिश्नर-कम- जिला चुनाव अधिकारी होशियारपुर कोमल मित्तल ने जिले के समूह ई.आर.ओज व सुपरवाइजरों के साथ बैठक करते हुए उन्हें निर्देश दिए कि वोटर सूची में चल रहे संशोधन के दौरान 18-19 वर्ष के नौजवानों की वोटें बनाने के लिए अपने-अपने आईलेट्स सैंटर, कोचिंग सैंटर व स्कूलों व कालेजों में पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्रेरित कर अधिक से अधिक वोटें बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि नए वोट बनाने के प्रक्रिया में गंभीरता से कार्य किया जाए। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) राहुल चाबा, एस.डी.एम होशियारपुर प्रीतइंदर सिंह बैंस, एस.डी.एम दसूहा प्रदीप बैंस, एस.डी.एम मुकेरियां अशोक कुमार भी मौजूद थे।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से योग्यता तिथि 1 जनवरी 2024 के आधार पर वोटर सूचियों के संशोधन के प्रोग्राम के अंतर्गत वोटर सूचियों का प्राथमिक प्रकाशन 27 अक्टूबर 2023 को कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंधी 9 दिसंबर 2023 तक दावे व एतराज प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन नौजवानों की आयु 1 जनवरी 2024 को 18 वर्ष या इससे अधिक हो गई हो (जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 या इससे पहले हुआ हो), वे अपना नाम वोटर सूची में शामिल करवाने के लिए फार्म नंबर 6 में प्रार्थना पत्र दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि वोटर सूची में शामिल नाम पर एतराज करने या वोट कटवाने के लिए फार्म नंबर 7, वोटर सूची में किसी किस्म की दुरुस्ती करवाने, पते में दुरुस्ती, डुप्लीकेट वोटर कर्ड के लिए फार्म नंबर 8 संबंधित बूथ लैवल अधिकारी के पास जमा करवा सकते हैं। इसके अलावा हैल्पलाइन एप या वोटर पोर्टल के माध्यम से आनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि इस संबंधी 2 दिसंबर 2023 व 3 दिसंबर 2023 को शनिवार व रविवार वाले दिन विशेष कैंप भी लगाए जाएंगे, जिस दौरान बी.एल.ओज अपने-अपने पोलिंग स्टेशन पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बैठकर योग्य व्यक्तियों से दावे व एतराज प्राप्त करेंगे। उन्होंने बताया कि दावे व एतराजों का निपटारा 26 दिसंबर 2023 तक किया जाएगा व वोटर सूची का अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2024 को किया जाएगा। इस मौके पर चुनाव तहसीलदार सर्बजीत सिंह, चुनाव कानूनगो दीपक कुमार, हरप्रीत कौर, लखबीर सिंह व मेघा मेहता भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

माइनिंग विभाग की शिकायत पर पुलिस ने गैरकानूनी तरीके से बेड मिक्स और बजरी ले जा रहे चार टिप्परों को जब्त कर चालकों के खिलाफ किया मामला दर्ज

पुलिस द्वारा अदालत में पेश करने पर माननीय अदालत ने चारों को 14 दिन की न्यानिक हिरासत में भेजा गढ़शंकर।  गढ़शंकर नंगल सड़क पर गांव डल्लेवाल के निकट कार को टक्कर मारने के बाद...
article-image
पंजाब

10 राउंड चलीं गोलियां : जालंधर में गैंगस्टर सोनू खत्री के 2 गुर्गे पुलिस एनकाउंटर में जख्मी

जालंधर :   जालंधर में  सुबह गैंगस्टर सोनू खत्री के दो गुर्गों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई. सिटपुलिस की टीम ने के साथ एनकाउंटर में गैंगस्टर सोनू खत्री के दोनों गुर्गे जख्मी हो...
article-image
पंजाब

श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेश स्तरीय समागम – डिप्टी स्पीकर रौड़ी व डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने  तैयारियों का लिया जायजा

गढ़शंकर/होशियारपुर, 29 जनवरी : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज गढ़शंकर के श्री खुरालगढ़ साहिब में श्री गुरु रविदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की...
Translate »
error: Content is protected !!