2 सगे भाइयों सहित 3 की मौत : गांव पनाम के निकट तेज रफ्तार बस ने ओवरटेक करते हुए मोटरसाइकिल को मारी जोरदर टक्कर

by

गढ़शंकर : गढ़शंकर चंडीगढ़ मार्ग पर गांव पनाम के निकट ओवरटेक कर रही तेज रफ्तार निजी बस की चपेट में आने से दो सगे भाईओं सहित 3 लोगो की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। लेकिन ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
गांव पनाम के निकट रिलायंस पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार निजी कंपनी की राजधानी बस ( पीबी-07-बीएस-1729) ने ओवरटेक करते हुए गढ़शंकर की और से आ रहे मोटरसाइकिल (पीबी 07 बीपी- 1410) को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे मोटरसाइकिल सवार जोगिंदर कुमार उर्फ नीकू पुत्र अंगूरी राम, रमन कुमार उर्फ रॉकी पुत्र अंगूरी राम ( दोनों सगे भाई) और हेम राज पुत्र जगदीश राम निवासी निवासी पंचननगलां थाना माहिलपुर बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी समुंदड़ा के इंचार्ज एएसआई सुखविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर ओएहुँच गए और तीनों को सिवल अस्पताल गढ़शंकर में उपचार के लिए पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मुर्त घोषित कर दिया।

एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा बस चालक प्रेम लाल निवासी चब्बेवाल मौके से भाग गया उससे शीध्र पकड़ लिया जाएगा। मामला दर्ज किया जा रहा है। बस चालक की की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। जिसमें तीनों की मौके पर मौत हो गई। तीनों पंचनंगलां के रहने वाले थे और सुबह बलाचौर जा रहे थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

विधायक रौड़ी ने गढ़शंकर हलके की सडक़ों पर प्रीमिक्स वर्क कार्य का किया शुभारंभ

गढ़शंकर : आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में बनते ही गढ़शंकर हलके की लिंक सडक़ों पर प्रीमिक्स डालने का कार्य तेजी से आरंभ हो चुका है। इसी प्रकार मंगलवार को विधायक जय किशन...
article-image
पंजाब

पंचकूला क्लब फायरिंग से खुला नार्को-आतंकवाद नेटवर्क…. पंजाब के 7 आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका में बैठे आकाओं से कनेक्शन का दावा; 529 ग्राम हेरोइन, दो पिस्तौल, 12 कारतूस समेत हथियार व नकदी गिनने की मशीनें बरामद पंचकूला। हरियाणा आतंकवाद रोधी दस्ता (ATS) ने मादक पदार्थों की तस्करी...
article-image
पंजाब

असाध्य रोगों का कारण बन सकता है वास्तु दोष_डॉ भूपेंद्र वास्तुशास्त्री

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हमारा भवन मात्र ईट सरियों पत्थरों की चार दीवारी तक सीमित नहीं होता है बल्कि जीवन में धटित होने वाली हर घटना में अपना प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष योगदान देता है चाहे भला...
Translate »
error: Content is protected !!