20 करोड़ की एलआईसी के लिए पति की थी हत्या : कोर्ट ने सुनाई एक हफ्ता पहले फांसी की सजा और प्रेमी को उम्रकैद

by

चंडीगढ़ : उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले सुखजीत सिंह की हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुखजीत की पत्नी रमनदीप कौर मान ने 20 करोड़ रुपये की एलआईसी के लिए अपने पति की हत्या की थी। घटना को 2 सितंबर 2016 को भारत में ही अंजाम दिया गया था। गौरतलब है कि हत्याकांड में शाहजहांपुर कोर्ट ने रमनदीप कौर मान को एक हफ्ते पहले फांसी की सजा और उसके प्रेमी गुरप्रीत सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
जानकारी के मुताबिक, डर्बी की 38 साल की रमनदीप कौर मान के पति सुखजीत सिंह ने 2 मिलियन पाउंड(करीब 20 करोड़) की जीवन बीमा पॉलिसी कराई थी। इसी रकम के लिए रमनदीप कौर ने अपनी पति की हत्या की।सुखजीत सिंह को बिरयानी पसंद थी। रमनदीप ने बिरयानी में ही नींद की गोलियां मिला दी थी। जब सुखजीत सिंह सो गया तो रमनदीप ने गला काटकर अपने पति की हत्या कर दी।
रमनदीप अपने पति सुखजीत के साथ घटना के दौरान भारत में अपनी मां के हॉलिडे हाउस में छुट्टियां बिताने आई थी। रमनजीत के साथ उसके प्रेमी गरप्रीत को भी दोषी पाया गया। मामले की सुनवाई के दौरान रमनदीप के बड़े बेटे ने प्रत्यक्षदर्शी के रूप में बयान दिया, जिसके बाद उसे दोषी ठहराया गया। नींद की गोलियों वाली बिरयानी सुखजीत के अलावा उसके छोटे बेटे आर्यन ने भी खाया था, चूंकि अर्जुन ने बिरयानी नहीं खाई, इसलिए वो पूरी तरह नींद में नहीं था। बड़े बेटे अर्जुन ने कोर्ट में बताया कि घटना के दौरान उसकी मां, सुखजीत के बगल वाले बिस्तर पर सो रही थी। उसने बताया कि उसे सोने के दौरान अचानक कुछ आवाज आई, उसकी आंख खुली तो देखा कि मां उसके पिता का गला घोंट रही थी। इसके बाद वहां मौजूद गुरप्रीत ने मेरे पिता के सिर पर हथौड़े से हमला किया फिर मां ने मेरे पिता का गला काट दिया।

बताया जा रहा हे कि सुखजीत और दोषी गुरप्रीत बचपन के दोस्त थे। 2015 में सुखजीत परिवार समेत दुबई छुट्टी मनाने गए थे। इसी दौरान गुरप्रीत भी वहां पहुंचा था। छुट्टियों के दौरान ही गुरप्रीत और रमनदीप के बीच अफेयर शुरू हो गया था। बता दें कि सुखजीत सिंह 2002 में शाहजहांपुर के बसंतापुर गांव से ब्रिटेन चले गए थे, जहां उनकी बहन रहती हैं, वहीं गुरप्रीत दुबई चला गया था। 2005 में सुखजीत ने स्लो में मुलाकात के बाद रमनदीप कौर मान से शादी की थी। शादी के बाद रमनदीप और सुखजीत दक्षिण लंदन और फिर डर्बी चले गए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को फिर धमकी दी : उसी तरह हमला करेगा जैसे हमास ने इसराईल पर किया

 सिख फॉर जस्टिस के प्रमुख गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को फिर धमकी दी है। भारत सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को धमकाते हुए पन्नू ने कहा कि वह भारत पर उसी...
article-image
पंजाब , समाचार

पराली की गाठों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली को लगी भीषण आग,  चालक व सहचालक दोनों सगे भाई  बुरी तरह झुलसे, पीजीआई रेफर

ट्रैक्टर-ट्राली को लगी आग के चपेट में आने से कार और बाईक काफी जल गए गढ़शंकर:  गढ़शंकर शहर में  बंगा रोड से नवांशहर रोड़ को जोड़ती सड़क पर पराली की गाठों से भरी ट्रेक्टर...
article-image
पंजाब

जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को झटका : पंजाब सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला

चंडीगढ़ : खडूर साहिब के सांसद और एनएसए के तहत जेल में बंद अमृतपाल सिंह को झटका लगा है. पंजाब सरकार ने संसद सत्र के शीतकालीन सत्र में भाग लेने के लिए अस्थायी रिहाई...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

विधानसभा हल्का गढ़शंकर के नवनिर्वाचित प्रधान जशनप्रीत सिंह ,जनरल सेक्रेटरी चेतन ,गढ़शंकर ब्लॉक के नवनिर्वाचित प्रधान  अमरीक सिंह लाडी के के सम्मान में पिपलीवाल में समागम

गढ़शंकर। पंजाब युथ कांग्रेस के गढ़शंकर विधानसभा हल्के के नतीजों में विधानसभा हल्का गढ़शंकर का जशनप्रीत सिंह का प्रधान ,चेतन के जनरल सेक्रेटरी, पंकज कटारिया के वाईस प्रधान, रफ़ीक मुहंमद के सेक्रेटरी और गढ़शंकर...
Translate »
error: Content is protected !!