20 मार्च को श्री सत्य साईं स्वस्थ सैंटर में 6वां स्वैच्छिक रक्तदान लगेगा कैंप : सोनी

by

गढ़शंकर, 16 मार्च
आदर्श सोशल वैल्फेयर सोसायटी पंजाब द्वारा 20 मार्च 2022 को स्थानीय श्री सत्य साईं स्वस्थ सैंटर में 6वां स्वैच्छिक रक्तदान कैंप लगाया जा रहा है। सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सतीश कुमार सोनी ने बताया कि ब्लड डोनर्स क्लब नवांशहर के मैनेजर ओमप्रकाश शर्मा तथा पीआरओ मलकीत सिंह ने कैंप वाले स्थान दौरा करके किए गए प्रबंधों पर संतुष्टि जताई है। उन्होंने बताया कि सत्य साईं स्वस्थ सैंटर के संरक्षक डा. योगराज के सहयोग से लगाए जा रहे इस कैंप का उद्घाटन गढ़शंकर के हलका विधायक जय किशन रोड़ी द्वारा किया जाएगा। सोसायटी के अध्यक्ष सतीश सोनी ने बताया कि सोसायटी पिछले 6 सालों से रक्तदान कैंप लगा रही है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से एकत्रित रक्त की मदद से बहुमूल्य जानों को बचाया जा सकता है। इस अवसर पर डा. योगराज, डा. नैंसी भाटिया तथा डा. निशांत भाटिया विशेष रुप से मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब नेशनल बैंक में इन पदों पर निकली वैकेंसी….. 85920 है मंथली सैलरी

चंडीगढ़ : बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने शानदार अवसर दिया है. बैंक ने जूनियर मैनेजमेंट ग्रेड स्केल-I (JMGS-I) के तहत लोकल बैंक...
article-image
पंजाब

DM Imposes Restrictions in Hoshiarpur

Hoshiarpur/Daljeet Ajanoha : District Magistrate Ashika Jain has issued orders imposing various restrictions across the district, invoking powers under Section 163 of the Bharatiya Nagarik Suraksha Sanhita, 2023.Owners of poultry farms, rice shellers, kilns,...
article-image
दिल्ली , पंजाब

राघव चड्ढा और भगवंत मान की टाइमिंग पर किसने दी चेतावनी…जानिए

नई दिल्ली : मुख्यमंत्री भगवंत मान मंगलवार को पार्टी के 94 विधायकों के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने पहुंचे थे। इससे कुछ देर पहले आम आदमी पार्टी छोड़ चुके राघव चड्ढा ने...
article-image
पंजाब

30 हजार ड्रग मनी, 70 ग्राम हेरोइन और 21 इंजेक्शन सहित कार चालक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 14 जनवरी : थाना गढ़शंकर पुलिस ने एक आरोपी से 30 हजार की ड्रग मनी, 70 ग्राम हेरोइन और 21 इंजेक्शन गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए,...
Translate »
error: Content is protected !!