20 लाख के गहने चुराए – आए थे कबाड़ी के भेष में : 4 युवकों सहित खरीदने वाला सुनार भी गिरफ्तार

by

रोहित जसवाल।  मंडी :    मंडी जिले के करसोग थाना के अंतर्गत 20 लाख के सोने-चांदी के आभूषण चोरी की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. इसी साल 31 मार्च 2024 की रात को करसोग के नांज क्षेत्र में 4 चारों ने घर के ताले तोड़कर पहले चोरी की घटना को अंजाम दिया था और बाद में चोरी किए हुए सभी गहनों को बिलासपुर जिला के घुमारवीं में स्थित ज्वैलर को इन्हें बेच दिया था।

पुलिस ने एक-एककर ज्वैलर सहित सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. चोरी की इस वारदात को अंजात देने वाले सभी आरोपी जिला बिलासुपर के रहने वाले हैं।  जानकारी के अनुसार, 4 आरोपियों ने करसोग के नांज गांव में कुंदन लाल के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था. बताया जा रहा है कि यह सभी आरोपी गांव में कबाड़ खरीदने के बहाने घुसे थे, जिसके बाद इन्होंने कुंदन लाल के घर की रेकी की. कुंदन लाल के घर पर कोई भी सदस्य मौजूद ना होने का फायदा उठाकर इन्होंने रात के अंधेरे में पहले घर के ताले ताड़े और अंदर रखे सोने चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया. इस वारदात को अंजाम देने के बाद इन्होंने पकड़े जाने के डर से सभी गहनों को घुमारवीं स्थित एक ज्वैलर को बेच दिया. परिवार के सदस्यों को इस वारदात की जानकारी घर पहुंचने पर चली और पीड़ित परिवार ने करसोग थाना में शिकायत दर्ज करवाई।

पुलिस टीम ने सब इंस्पेक्टर मनोज की अगुवाई में बिलासपुर में दबिश दी।   पुलिस ने पहले आरोपी सतीश कुमार उर्फ सन्नी को बीते 14 दिसंबर को गिरफ्तार किया. इसके बाद सतीश कुमार पुलिस पूछताछ में सभी के नाम उगल दिए. तफ्तीश में 23 दिसंबर को पुलिस ने चोरी के आरोपी अनिकेत उर्फ हैपी, मनु कुमार और अजय कुमार को गिरफ्तार किया था. वहीं बीते रोज पुलिस ने बिलासपुर के घुमारवीं के उस ज्वैलरी दुकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसे उक्त आरोपियों ने आभूषणों को बेचे थे. आरोपी दुकानदार पर पहले भी चोरी का माल खरीदने के आरोप लगे हैं।

90 फीसदी आभूषण रिकवर :  एएसपी मंडी सागर चंद्र ने  बताया कि पुलिस इन सभी आरोपियों से 90 प्रतिशत आभूषणों की रिक्वरी कर ली है और जल्द ही बाकी रिक्वरी भी कर ली जाएगी. फिल्हाल सभी आरोपी 28 दिसंबर तक पुलिस रिमांड पर है और उनसे आगामी पूछताछ जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

गर्ल्स स्कूल में मनाया गया बालिका दिवस, प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने किया छात्राओं का मार्गदर्शन : भाषण प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी और अन्य प्रतियोगिताओं में छात्राआंे ने दिखाई प्रतिभा

हमीरपुर 24 जनवरी। बालिका दिवस के उपलक्ष्य पर बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऐतिहासिक चम्बा चौगान में मनाया जाएगा जिला स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह

एएम नाथ। चम्बा : हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) के उपलक्षय में जिला स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन आज उपायुक्त मुकेश रेपसवाल कि अध्यक्षता में किया गया। बैठक में निर्णय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अन्तर्राष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 से संबंधित व्यवस्थाओं बारे बैठक आयोजित : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की बैठक की अध्यक्षता

एएम नाथ। चम्बा :  उपायुक्त कार्यालय चंबा में अंतर्राष्ट्रीय मेजर मेला 2025 की व्यवस्थाओं बारे एक बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने की। बैठक में मिंजर मेले के लिए गठित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेधावी छात्र सम्मान समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री, 222 टॉपर विद्यार्थियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया : ऐच्छिक निधि से 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा की –

एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्र के ‘मेधावी छात्र सम्मान समारोह-2024’ में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के...
Translate »
error: Content is protected !!