20 वर्षीय युवक के अपहरण का मामला :: ऊना पुलिस ने युवती सहित चारों आरोपी किए ग्रिफ्तार, दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करके लिया पुलिस रिमांड पर

by
एक अन्य युवक ओर युवती को भी पकड़ कर लाया जा रहा ऊना
रोहित जसवाल। ऊना  :  अरनियाला गांव के एक 20 वर्षीय युवक के अपहरण मामले को ऊना पुलिस ने सुलझा लिया है। इसमें एक युवती सहित चारों आरोपी अब पुलिस की पकड़ में हैं और इसमें अपरिहित युवक की हत्या की आशंका लग रही है। यह बात एसपी ऊना राकेश सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कही। पुलिस इस मामले को लेकर त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग की थ्योरी पर जांच को आगे बढ़ा रही है।
                 एसपी ने बताया कि हरदीप उर्फ जिया को किडनैप करके वीडियो वायरल करने के मामले में वंश, मनप्रीत मनी, तरनजीत तन्नी और एक युवती को पुलिस ने धर दबोचा है। जिनमें से दो आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया गया है। वहीं एक युवक ओर युवती को भी पकड़ लिया गया है। जिन्हें भी ऊना लाया जा रहा है। चारों आरोपियों से पूछताछ के बाद ही पूरी पिक्चर क्लीयर हो पाएगी। इन चारों आरोपियों की लोकेशन चंडीगढ़ तो कभी लुधियाना आ रही थी। वीडियो वायरल होने के बाद 26 फरवरी को इस मामले में केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद पुलिस टीम तुंरत इनकी धरपकड़ में जुट गई थी और 27 फरवरी को सफलता भी मिल गई।
उन्होंने बताया कि अब पुलिस इस केस को अपहरण के साथ मर्डर का केस भी मान कर चल रही है। क्योंकि अभी तक अपरहित ओर वीडियो में लहूलुहान हुए हरदीप जिया का कहीं कोई सुराग नहीं लग पाया है। ऐसी आशंका लग रही है कि कहीं इन आरोपियों ने उसकी हत्या ना कर दी हो।
बता दें कि अप्पर अरनियाला के एक युवक का अपहरण कर लिया गया था। जिसका वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें जिला ऊना के ही दो युवकों द्वारा उसके साथ बुरी तरह मार-पिटाई की जा रही है। वहीं उसके एक कंधे पर भी गहरे जख्म दिखाई दे रहे है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद पीडि़त युवक के परिजनों व गांववासियों ने ऊना थाने में अपने बेटे के तीन दिन से लापता होने एक युवती सहित छह लोगों के विरुद्ध उसको अगवा करने की शिकायत दर्ज करवाई थी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सड़क सुरक्षा एवं स्वच्छता विषय पर निकाली जन-जागरूकता रैली

राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आयोजित हो रहा राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय विशेष शिविर एएम नाथ। सलूणी (चम्बा) : राजकीय महाविद्यालय सलूणी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर पंचायत चुवाड़ी और बनीखेत के वार्डों का अंतिम परिसीमन आदेश जारी : DC एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने जारी किए आदेश

एएम नाथ।   उपायुक्त एवं ज़िला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने नगर पंचायत चुवाड़ी और नगर पंचायत बनीखेत के तहत वार्डों के अंतिम परिसीमन आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश में कहा गया है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सल्याणा में 30 लाख का कलामंच समर्पित : सल्याणा छिंज मेले की प्रतिष्ठा बढ़ाने के होंगे विशेष प्रयास : यादविंदर गोमा*

एएम नाथ।  पंचरुखी, 29 मार्च । राज्य स्तरीय ऐतिहासिक छिंज मेला सल्याणा का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा और टमक की थाप से आयुष, युवा सेवायें एवं खेल मंत्री यादविंदर गोमा ने किया। भव्य शोभायात्रा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वर्तमान में ऊना विस में हो रहा 1000 करोड़ की परियोजनाओं पर काम: सत्ती

सीएचसी उन्नयन व पशु चिकित्सालय भवन बसदेहड़ा की रखी आधारशिला ऊना 16 फरवरी: वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में ऊना विधानसभा क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ की विकासात्मक परियोजनाओं का निर्माण कार्य चल रहा...
Translate »
error: Content is protected !!