20-20 व्यक्तियों की टीमें लोगों को कोरोना की हिदायतों का पालन करने के लिए करेंगी अपील

by

जन सहयोग से कोरोना पर फतेह पाना होगा आसान
मंत्री की ओर से बाजारों, धार्मिक स्थानों व सार्वजनिक स्थानोंपर मास्क पहनने की पुरजोर अपील
मौजूदा समय में योज्य लाभार्थियों का टीकाकरण बहुत जरुरी
सभी राजनीतिक दलों व हर वर्ग को एकजुटता से कोरोना के खिलाफ डटने का किया आह्वान
होशियारपुर, I मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से होशियारपुर में बढ़ रहे कोविड केसों पर बीते दिन चिंता प्रकटाने व लोगों की पूरी सावधानी अपनाने की अपील के बाद आज उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जमीनी स्तर तक जागरुक करने के लिए हर वार्ड, हर गांव विशेष जागरुकता अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि कोरोना के प्रति गंभीर होना समय की मुख्य मांग है।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात सहित स्थानीय जिला प्रशासकीय कांप्लेक्स में प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि हम सभी को अपने-अपने स्तर पर जरुरी प्रयास अमल में लाने चाहिए ताकि इस वायरस पर फतेह पाई जा सके। उन्होंने कहा कि हर वार्ड, हर गांव में 20-20 व्यक्तियों की टीमे बनाकर लोगों को जागरुक व शिक्षित करने के लिए अभियान शहर में शुरु हो चुका है जो कि कल से गांवों में भी शुरु की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस अभियान के अंतर्गत टीम की ओर से कोविड संबंधी हिदायतों का पालन करते हुए मास्क पहनकर गली-गली लोगों को कोरोना से बचाव के लिए अहम जानकारियां देने के साथ-साथ हिदायतों का पूरी गंभीरता से पालन करने की अपील की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुने हुए प्रतिनिधि, जिनमें पार्षद, जिला परिषद सदस्य, ब्लाक समिति सदस्य आदि शामिल है, को इस जागरुकता अभियान में अपना अहम योगदान डालना चाहिए ताकि समय पर अधिक से अधिक लोगों को सही जानकारी दी जा सके।
कोरोना से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने के लिए पंजाब सरकार की ओर से शहर के सभी मुख्य स्थानों पर शुरु किए गए जागरुकता अभियान संबंधी सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से बाजारों, धार्मिक स्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर अलग-अलग प्रचार के माध्यम से कोरोना से जागरुक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि होशियारपुर के 50 वार्डों को कवर करने के लिए आज से 15 ई-रिक्शा शुरु किए जा रहे हैं, जिनके माध्यम से वार्डों में कोरोना से बचाव व टीकाकरण आदि महत्वपूर्ण जानकारियां लोगों को दी जाएगी।
कोरोना वैक्सीन संबंधी लोगों को किसी भी भ्रम में न आने की अपील करते हुए सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि मुख्य मंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, उनकी ओर से स्वयं व डिप्टी कमिश्नर के अलावा लाखों लोगों की ओर से यह वैक्सीन लगवानी जा चुकी है व जिन योज्य लाभार्थियों ने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई वे अपने घरों के नजदीक सिविल अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्र आदि में जाकर टीकाकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक एक लाख के करीब योज्य लाभार्थियों का टीकाकरण हो चुका है व रोजाना 10 हजार डोजें लगाई जा रही है, जिसके लिए काम कर रही 70 टीमों की गिनती बढ़ाकर 100 कर दी गई है। उन्होंने बताया कि हैल्थ केयर वर्करों, फ्रंट लाइन वर्करों के अलावा बैंकिंग सैक्टर, स्कूल व अन्य विभागों के कर्मचारियों का टीकाकरण जारी है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि होशियारपुर में पूर्व सैनिकों की गिनती 70 हजार से अधिक है,जिनके साथ टीकाकरण संबंधी संपर्क किया गया है व जल्द ही उनको भी कोविड वैक्सीन लगाई जाएगी।
उद्योग मंत्री की ओर से समूह जिला वासियों व सभी राजनीतिक दलों को अपील की गई कि जन सहयोग के बिना कोरोना पर फतेह पाना संभव नहीं व लोगों के सहयोग से कोरोना को मात देना कोई मुश्किल काम नहीं। उन्होंने पुरजोर अपील की कि मौजूदा हालात के मद्देनजर सभी को इस वायरस के खिलाफ मिलकर डटना चाहिए ताकि तंदुरुस्त पंजाब का संदेश और आगे ले जाया जा सके।
जिले में आयुष्मान भारत सरबत सेहत बीमा योजना संबंधी सुंदर शाम अरोड़ ने बताया कि जिले में 3 लाख के करीब परिवार इस योजना के अंतर्गत कवर किए गए हैं, जिनके पारिवारिक सदस्यों की गिनती डालकर यह आंकड़ा 10 लाख के करीब हो जाता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति को स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ेता है तो वह अकेले होशियारपुर में ही नहीं बल्कि कहीं भी सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना इलाज करवा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी पीडि़त को इस संबंधी कोई समस्या का सामना करना पड़ता है तो वह जिला प्रशासन या उनके ध्यान में ला सकता है।
इस मौके पर अन्यों के अलावा चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट एडवोकेट राकेश मरवाहा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश डाबर, ब्लाक देहाती कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन कर्म चंद, सरपंच कुलदीप अरोड़ा, एडवोकेट नवीन जैरथ, शादी लाल, मनमोहन सिंह कपूर, अनिल कुमार, रजनीश टंडन, गुलशन राय आदि मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम राम कालोनी कैंप में जाकर अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) हरबीर ने वितिरित किया जरुरत का सामान

  होशियारपुर: अतिरिक्त जिलाधीश (विकास) हरबीर सिंह ने आज स्वामी विवेकानंद जी के 158वें जन्मदिवस पर पंजाब नेशनल बैंक के सहयोग से वृद्ध आश्रम व अनाथ आश्रम राम कालोनी कैंप में जाकर वृद्धों व...
article-image
पंजाब

महिला ठग दिल्ली से गिरफ्तार – इश्योरेंस पॉलिसी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी : कारोबारी से ऐंठे 10 लाख से अधिक रुपये

मंडी। हिमाचल प्रदेश के साइबर क्राइम पुलिस थाना (मध्य खंड) मंडी ने 10,76,390 रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में आरोपित महिला टीना यादव को मोबाइल फोन की लोकेशन के आधार पर दिल्ली...
article-image
पंजाब

Langeri Sports Club to Host 46

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/Jan.27 : The meeting of all members of Langeri Sports Club in village Langeri, Hoshiarpur district, important decisions were taken regarding the annual football event. Club media secretary Paramjit Singh Pamma stated...
Translate »
error: Content is protected !!