200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत फरार : गुजरात पुलिस के साथ पंजाब पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में

by

गुजरात में पकड़ी गई 200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत को गिरफ्तार किया गया था । गुजरात पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए अमृतसर लाई थी। इस दौरान वह गुजरात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है । गुजरात पुलिस के साथ पंजाब पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

गुजरात पुलिस जोबनजीत को अमृतसर की कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आई थी। यहां से पेशी के बाद वापस लौटते समय रास्ते में खाना खाने के लिए पुलिसकर्मी ढाबे पर रुके थे।वहां आरोपी जोबनजीत ने भी खाना खाया।

हाथ धोने के बहाने भागा आरोपी :  गुजरात पुलिस के सब इंस्पेक्टर घनशाम ने बताया कि रोटी खाने के बाद जोबनजीत हाथ धोने के लिए गया। इसके बाद वह गुजरात पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। इसका पता चलते ही गुजरात पुलिस ने पहले अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की. मगर, जब कहीं उसका पता नहीं चला, तो आरोपी को पेशी पर लाए पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया।

इस मामले में गुजरात के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी जंडियाला पुलिस को दे दी गई है। अमृतसर पुलिस ने सभी जिला पुलिस अधिकारियों के साथ आरोपी की फोटो शेयर की गई है। इसके साथ ही पंजाब के सभी पुलिस नाको पर पुलिस को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा के क्यूबिक में निजी कालेजों से पढ़ाई के उपरांत नहीं मिलेगा ओपन वर्क परमिट

ओटावा : कनाडा में पढऩे जा रहे विदेशी विद्यार्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल सरकार ने यह फैसला किया है कि कनाडा के क्यूबिक में निजी कालेजों की पढ़ाई करने के...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झूगियां में सयुंक्त किसान र्मोचा बीत की अगुआई में किसानो ने किया चक्का जाम

गढ़शंकर: सयुंक्त किसान र्मोचे के आहावान पर गढ़शंकर नंगल रोड़ पर अड्डा झूगियां में सयुंक्त किसान र्मोचे की अगुआई में बीत के किसानों ने गयारह से दो वजे तक चक्का जाम किया। बीत ईलाके...
article-image
पंजाब

International Yoga Day to be

Hoshiarpur/ June 19/Daljeet Ajnoha : The district administration will observe International Yoga Day on June 21 at the Police Lines ground, officials said on Friday. SDM Parmpreet Singh held a review meeting with officers...
Translate »
error: Content is protected !!