200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत फरार : गुजरात पुलिस के साथ पंजाब पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में

by

गुजरात में पकड़ी गई 200 किलो हेरोइन मामले में आरोपी जोबनजीत को गिरफ्तार किया गया था । गुजरात पुलिस उसे कोर्ट में पेश करने के लिए अमृतसर लाई थी। इस दौरान वह गुजरात पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। अभी तक उसका कोई पता नहीं चला है । गुजरात पुलिस के साथ पंजाब पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है।

गुजरात पुलिस जोबनजीत को अमृतसर की कोर्ट में पेश करने के लिए लेकर आई थी। यहां से पेशी के बाद वापस लौटते समय रास्ते में खाना खाने के लिए पुलिसकर्मी ढाबे पर रुके थे।वहां आरोपी जोबनजीत ने भी खाना खाया।

हाथ धोने के बहाने भागा आरोपी :  गुजरात पुलिस के सब इंस्पेक्टर घनशाम ने बताया कि रोटी खाने के बाद जोबनजीत हाथ धोने के लिए गया। इसके बाद वह गुजरात पुलिस को चकमा देकर वहां से फरार हो गया। इसका पता चलते ही गुजरात पुलिस ने पहले अपने स्तर पर आरोपी की तलाश की. मगर, जब कहीं उसका पता नहीं चला, तो आरोपी को पेशी पर लाए पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को घटना के बारे में सूचित किया।

इस मामले में गुजरात के पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जानकारी जंडियाला पुलिस को दे दी गई है। अमृतसर पुलिस ने सभी जिला पुलिस अधिकारियों के साथ आरोपी की फोटो शेयर की गई है। इसके साथ ही पंजाब के सभी पुलिस नाको पर पुलिस को हाई अलर्ट पर कर दिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पानी के मुद्दे पर मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए धरने से राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा तो नहीं हुआ : संजीव तलवाड़

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : भारत-पाकिस्तान के चलते तनाव के कारण सरहदी प्रदेश पंजाब के जितने भी डैम जा रिजर्वॉयर हैं दुश्मन के निशाने पर रहते हैं इसलिए सरकार इनकी सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखती है...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

9 की मौत : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसा

सभी मृतक पटियाला जिला के अलग-अलग इलाकों से संबंधित पटियाला : उत्तराखंड के जिला नैनीताल के रामनगर में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक पटियाला जिला के...
article-image
पंजाब

भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों से समाज का हर वर्ग प्रताड़ित : देश को बचाने के लिए एकजुट होकर लड़ना होगा – सांसद मनीष तिवारी

रोपड़, 4 मार्च: श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी द्वारा आज पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करके आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। इस दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!