2000 करोड़ का जुर्माना पंजाब सरकार को : कचरे का उचित प्रबंधन नहीं किया

by

चंडीगढ़: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पंजाब सरकार पर ठोस और तरल कचरे का उचित प्रबंधन नहीं करने के मामले में 2 हजार करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने पंजाब को पर्यावरण संबंधी मुआवजे के रूप में इस रकम के भुगतान का निर्देश दिया है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस आदेश को जारी किया।
पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के मामले में एनजीटी द्वारा पंजाब सरकार को लगातार चेताया जाता रहा था। इसके बावजूद ठोस और तरल पदार्थ अपशिष्ट का उचित प्रबंध करने में अब तक की पंजाब सरकारें विफल रहीं। एनजीटी पंजाब सरकार को निरंतर सचेत करने के अलावा अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाता रहा और अब 2 हजार करोड़ रुपए से अधिक का जुर्माना लगाया है।
एनजीटी ने बीते सप्ताह राजस्थान सरकार को भी ठोस और तरल कचरे के अनुचित प्रबंधन पर पर्यावरण संबंधी 3 हजार करोड़ रुपए की मुआवजा राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया था। इसी प्रकार एनजीटी ने उत्तर प्रदेश सरकार को प्रतापगढ़, रायबरेली और जौनपुर जिलों में तरल कचरे के अपर्याप्त प्रबंधन पर 100 करोड़ रुपए जुर्माना लगाया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

2 निजी होटल में चल रहा था ‘गंदा धंधा’, रंगे हाथों पकड़े गए लोग

जीरकपुर : पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई को अंजाम देते हुए  जीरकपुर के 2 होटलों पर छापे मारे और शारीरिक व्यापार का खुलासा किया है, जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर करीब 4...
article-image
पंजाब

5 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण जब्त

संगरूर, 18 मार्च : लोकसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद सड़क पर गश्त बढ़ाए जाने के बीच पंजाब कराधान विभाग पटियाला ने कर चोरी कर ले जा रहे एक...
article-image
पंजाब

NSS Unit of Rayat College

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/August 7 :  The NSS Unit of Rayat College of Law, in collaboration with the NSS Unit of LTSU Punjab, successfully organized a Blood Donation Camp at the college campus. The camp was...
article-image
पंजाब

कोर्ट में गिड़गिड़ाने लगा हत्यारा : लुधियाना में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या

लुधियाना जिला अदालत ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म और हत्या के दोषी को फांसी की सजा सुनाई है। न्यायाधीश अमरजीत सिंह की अदालत ने दोषी पर साढ़े पांच लाख रुपये का...
Translate »
error: Content is protected !!