2000 रुपए से 20 हजार रुपए तक जुर्माना: सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग व बिक्री करने पर 

by

मेयर ने शहर वासियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की
होशियारपुर :  21 अक्टूबर:   मेयर नगर निगम श्री सुुरिंदर कुमार ने बताया कि स्थानीय निकाय विभाग की ओर से  पूरे प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक की बिक्री व प्रयोग पर पूर्ण तौर पर पाबंदी लगाई जा चुकी है है, इस लिए शहर वासी सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करें।
मेयर ने बताया कि यदि कोई प्लास्टिक के लिफाफों का प्रयोग या बिक्री करते पाया जाता है तो उसके विरुद्ध बनती कार्रवाई व जुर्माना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 100 ग्राम समान जब्त होने पर 2000 रुपए जुर्माना, 101 ग्राम से 501 ग्राम समान जब्त होने पर 3000 रुपए, 501 ग्राम से 1 किलो समान जब्त होने पर 10,000 रुपए व 5 किलो से अधिक समान जब्त होने पर 20,000 रुपए जुर्माना किया जाएगा।
श्री सुरिंदर कुमार ने शहर वासियों को अपील करते हुए कहा कि वे शहर को साफ सुथरा रखने व प्रदूषण से मुक्त करने के लिए हमेशा ही कपड़े व जूट के बने थैलों का प्रयोग करे और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग पूर्ण तौर पर बंद करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आज़ाद रंग मंच फगवाड़ा ने एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में नशा विरोधी नाटक का किया आयोजन

गढ़शंकर, 16 दिसंबर:  आज़ाद रंग मंच कला भवन, फगवाड़ा की टीम द्वारा एसबीएस मॉडल हाई स्कूल सदरपुर में बीबा कुलवंत द्वारा लिखित नाटक “इह केही रुत ऐ” प्रस्तुत किया गया। नाटक का मुख्य उद्देश्य...
article-image
Uncategorized , दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के पांच युवक बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

एएम नाथ । देहरादून : अंतरतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) देहरादून से प्रशिक्षण पूरा कर देश की रक्षा की शपथ लेते हुए हुए शनिवार को हिमाचल के पांच युवा अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बन...
article-image
पंजाब

एडीसी ने प्रधानमंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की करवाई शुरुआत

होशियारपुर : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) हरबीर सिंह ने प्रधान मंत्री कौशल केंद्र में इमरजेंसी मैडिकल टेक्नीशियन बेसिक कोर्स की शुरुआत करवाई। इस दौरान उन्होंने बच्चों को हैल्थ केयर सिस्टम के अंतर्गत बुनियादी सहायता...
article-image
पंजाब

Lali Bajwa Pays Obeisance at

“Saints and Spiritual Leaders Always Inspire Us to Walk the Path of Righteousness” – Lali Bajwa Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/July 21 :  Shiromani Akali Dal Working Committee Member and Urban President S. Jatinder Singh...
Translate »
error: Content is protected !!