20,000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप तहत विजीलैंस ब्यूरो ने एएसआई किया ग्रिफ्तार

by

चंडीगढ़: राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के दौरान पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने संगरूर जिले के थाना शेरपुर में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) दर्शन सिंह को 20,000 रुपए रिश्वत मांगने और लेने के आरोप तहत ग्रिफ्तार किया है।

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पुलिस मुलाज़ीम को बिन्दर सिंह निवासी गाँव हेड़ीके, ज़िला संगरूर की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच कर दोष लगाया कि उक्त ए.एस.आई. ने इसी गाँव के रहने वाले उसके दोस्त गुरजोत सिंह और उसकी माता करमजीत कौर, जिनके खि़लाफ़ थाना शेरपुर में एक पुलिस केस दर्ज है, से 20,000 रुपए रिश्वत की माँग की है। शिकायतकर्ता ने आगे दोष लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़ीम उनसे पहले भी इसी केस में अदालत में सप्लीमैंटरी चालान पेश करने के बदले अलग-अलग मौकों पर रिश्वत ले चुका है और अब शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए और रिश्वत की माँग कर रहा है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर ए.एस.आई. दर्शन सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू लिया। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

भाई बहन के प्यार व पवित्र रिश्ते के प्रति समर्पण का प्रतीक है भाई दूज : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर 3 नवम्बर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाई दूज भाई बहन के प्यार व इस पवित्र रिश्ते के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है। उक्त विचार...
article-image
पंजाब , समाचार

 पांच लोगों की मौत दो घायल, कार मोटरसाईकल की टक्कर से हुई जैतपुर अड्डे पर खतरनाक दुर्घटना

माहिलपुर I गांव जैतपुर में महिलपुर-होशियारपुर मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार की तीन बेटियां और उनके माता-पिता एक कार की चपेट में आ गए। चालक और उसकी...
article-image
पंजाब

ब्लॉक गढ़शंकर -2 के पंजाबी अध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का किया आयोजन

गढ़शंकर। सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बोड़ा में ब्लॉक नोडल अधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में नरेश कुमार स्कूल प्रभारी के सहयोग से ब्लॉक गढ़शंकर -2 के पंजाबी अध्यापकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का...
article-image
पंजाब

सांसद मनीष तिवारी के प्रयासों से, रेलवे ने न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर दो ट्रेनों के स्टॉपेज को दी मंजूरी

रोपड़ : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी के प्रयासों के चलते रेलवे ने न्यू मोरिंडा रेलवे स्टेशन पर दो रेलगाड़ियों के स्टॉपेज को मंजूरी दे दी है। यहां...
Translate »
error: Content is protected !!