2024 में मां चिंतपूर्णी मंदिर को 2024 में 31 करोड़ रुपये का मिला दान

by
ऊना, 23 जनवरी :  हिमाचल प्रदेश के मां चिंतपूर्णी मंदिर में 2024 के दौरान श्रद्धालुओं ने 31,90,02,504 रुपये की राशि दान की। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ, मां चिंतपूर्णी मंदिर ऊना जिले में स्थित है और यहां पूरे उत्तर भारत से श्रद्धालु आते हैं।  मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि मां चिंतपूर्णी शक्तिपीठ 51 शक्तिपीठों में से एक है और भारत व विदेश दोनों से लोग मां का आशीर्वाद लेने आते हैं, खासकर जब उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
                      मंदिर अधिकारी अजय मंडयाल और सहायक आयुक्त (वित्त) कुलदीप शर्मा ने बताया कि भक्तों द्वारा दिए गए दान का उपयोग मंदिर ट्रस्ट द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के लिए किया जाता है, जिसमें गरीब लड़कियों की शादी, रोगियों का इलाज और गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा शामिल है।
साल 2024 में श्रद्धालुओं द्वारा मंदिर ट्रस्ट को कुल 31,90,02,504 रुपये का दान दिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि 2023 की तुलना में 1,12,62,207 रुपये की वृद्धि हुई है। 2023 में मंदिर को 30,77,40,297 रुपये का नकद दान मिला था।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

राजकीय उच्च विद्यालय बायला में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह : शिक्षा और संस्कार के सामंजस्य से ही छात्र का सर्वांगीण विकास सम्भव – संजय अवस्थी

बायला में 23.11 लाख रुपए से पशु औषधालय भवन का किया लोकार्पण अर्की  : मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि...
article-image
पंजाब

तिवारी का सुखबीर से सवाल; एक दलित डिप्टी सीएम ही क्यों, सीएम क्यों नहीं बन सकता?

चंडीगढ़  : श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व सूचना प्रसारण मंत्री मनीष तिवारी द्वारा प्रेस को जारी एक बयान के जरिए फिरोजपुर से सांसद और शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

महिला MLA के बेटे को ट्रैफिक पुलिस ने रोका : पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो, कानून सभी के लिए बराबर है

खंडवा : महिला विधायक के बेटे को बिना सीट बेल्ट के ट्रैफिक पुलिस ने रोका तो पिता पुलिस थाने पहुंचा और पिता ने कहा बेटा रिक्वेस्ट कर देख लीजिए नहीं तो चालान कटवा लो,...
article-image
पंजाब

पुरानी पैंशन बहाली हेतु विधायक जय किशन रौड़ी को सौंपा ज्ञापन

गढ़शंकर  :  पुरानी पैंशन प्राप्ति फ्रंट पंजाब की तरफ से पुरानी पैंशन की बहाली को लेकर गढ़शंकर से हलका विधायक जय किशन रौड़ी को मांगपत्र सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश भर में मंत्रियों एवं विधायकों...
Translate »
error: Content is protected !!