20वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरा दिन : ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी, फुटबॉल क्लब फगवाड़ा, सिख नेशनल कॉलेज बंगा, रेल कोच फैक्टरी कपूरथला ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में किया प्रवेश

by

गढ़शंकर । 20वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी, फुटबॉल क्लब फगवाड़ा, सिख नेशनल कॉलेज बंगा, रेल कोच फैक्टरी कपूरथला ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
स्थानीय बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज के आलीशान फुटबॉल स्टेडियम में ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा आयोजित 20वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन क्लब व कॉलेज स्तर की प्रतियोगिताएं हुई. क्लब स्तरीय मुकाबलों में मेजबान ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल अकादमी गढ़शंकर ने नामधारी फुटबॉल अकादमी भैनी साहिब को 1-0 से हराया। दूसरे मैच में इंटरनेशनल फुटबॉल क्लब फगवाड़ा ने दोआबा फुटबॉल क्लब खेड़ा को 5-0 से हराया। इसी तरह रेल कोच फैक्टरी कपूरथला ने यंग क्लब माहिलपुर को 2-1 से हराया।
कॉलेज वर्ग की प्रतियोगिता में सिख नेशनल कॉलेज बंगा डीएवी की टीम ने बाजी मारी। फगवाड़ा को 1-0 के अंतर से हराकर कॉलेज जीता दूसरे दिन क्लब व कॉलेज वर्ग की विजेता टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया.
टूर्नामेंट के दौरान डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी विधायक बंगा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खिलाडिय़ों को आशीर्वाद दिया। विधायक डॉ सुखविंदर कुमार सुखी ने कहा कि ओलंपियन जरनैल सिंह जैसा फुटबॉलर अभी तक दुनिया में पैदा नहीं हुआ है।
उन्होंने कहा कि टूर्नामेंट कमेटी द्वारा इस महान खिलाड़ी की स्मृतियों को ताजा रखने का जो प्रयास किया जा रहा है वह बहुत ही सराहनीय है।
इस दौरान सतनाम सिंह संघ न्यूजीलैंड, मनमोहन सिंह दयाल कनाडा, राजविंदर सिंह दयाल यूएसए, प्रेम डोगर यूके, फुटबॉलर प्रो. शीतल सिंह फगवाड़ा शामिल हुए। उन्होंने खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया और टूर्नामेंट समिति को आर्थिक रूप से सहयोग किया।
टूर्नामेंट के दौरान अध्यक्ष मुख्तियार सिंह हैप्पी हीर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. हरविंदर सिंह बाठ, सचिव रणजीत सिंह खाक, वित्त सचिव योग राज गंभीर, रोशनजीत सिंह पानम, अमनदीप सिंह बैंस, डाॅ. कुलवरन सिंह, शलिंदर सिंह राणा, कश्मीर सिंह बज्जल, मंजीत सिंह भुल्लर, इकबाल सिंह खेड़ा, गुरप्रीत सिंह बाथ, संजीव कुमार डीपीई, डॉ. प्रिशी लाल, अमरीक हमराज, तरसेम सिंह डेरों, कुलवंत सिंह बैंस, अशोक पराशर, कुलवीर सिंह, राकेश पानम, कोच हरदीप सिंह गिल, तरलोचन सिंह गोली, चरणजीत पोसी, संदीप कुमार डीपीई, परमजीत सिंह व अन्य मशहूर हस्तियों और खेल प्रेमियों ने भाग लिया। पहुंचे अतिथियों के डॉ. बाठ एवं अन्य समिति सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। स्टेज एक्शन का निर्देशन रोशनजीत सिंह पनाम ने किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कनाडा के क्यूबिक में निजी कालेजों से पढ़ाई के उपरांत नहीं मिलेगा ओपन वर्क परमिट

ओटावा : कनाडा में पढऩे जा रहे विदेशी विद्यार्थियों के लिए अहम खबर सामने आई है। दरअसल सरकार ने यह फैसला किया है कि कनाडा के क्यूबिक में निजी कालेजों की पढ़ाई करने के...
article-image
पंजाब

एजीटीएफ के हत्थे चढ़ा खतरनाक जस्सा बुर्ज गैंग के सरगना : पंजाब में कर चुका कई कांड

बठिंडा :  एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) और बठिंडा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन के दौरान जस्सा बुर्ज गैंग के सरगना जसप्रीत सिंह उर्फ ​​जस्सा को उसके साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया है। तालाशी दौरान...
article-image
पंजाब

नगर सुधार ट्रस्टों की खाली पड़ी जमीनों की ई-नीलामी कर सरकार ट्रस्ट को कर रही मजबूतः ब्रम शंकर जिंपा

   7.73 एकड़ में राजीव गांधी एवेन्यू नाम से जल्द ही स्थापित की जाएगी नई रिहायशी स्कीम, सरकार से मिली मंजूरी होशियारपुर, 15 जुलाईः कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी में भरें जाएंगे विभिन्न पद

ऊना, 13 मार्च – मैसर्ज़ मुस्कान इंजीनियरिंग बेला बाथड़ी द्वारा विभिन्न पद अधिसूचित किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अनीता गौतम ने बताया कि इन पदों में...
Translate »
error: Content is protected !!