20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेला संतोषगढ़ में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान

by
रोहित जसवाल। ऊना, 21 जनवरी. हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास जी किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं थे, बल्कि उनकी शिक्षाएं सम्पूर्ण मानवता के कल्याण के लिए हैं, जो आज के आधुनिक दौर में भी पूरी तरह प्रासंगिक हैं। उन्होंने श्री गुरु रविदास के विचारों को आत्मसात कर भेदभाव-मुक्त, समरसता एवं समानता पर आधारित समाज के निर्माण का आह्वान किया तथा आशा जताई कि श्री गुरु रविदास के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज सौहार्द एवं भाईचारे के साथ निरंतर आगे बढ़ेगा।
एससी आयोग अध्यक्ष बुधवार को संतोषगढ़ में आयोजित 20वें विशाल एवं ऐतिहासिक श्री गुरु रविदास जोड़ मेला में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जोड़ मेला में उपस्थित जनसमुदाय तथा मेला प्रबंधक समिति को भव्य एवं ऐतिहासिक आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।May be an image of lighting
उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जोड़ मेला केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि इसका इतिहास सामाजिक संघर्ष, चेतना और जागरूकता से भी जुड़ा हुआ है। मंदिर निर्माण एवं समाज के उत्थान के लिए संघर्ष करने वाले सभी व्यक्तियों का योगदान समाज के लिए प्रेरणादायी एवं सम्माननीय है।
कुलदीप कुमार धीमान ने कहा कि संत श्री गुरु रविदास ने अपने जीवन में समाज से भेदभाव मिटाने और लोगों को एकजुट करने का निरंतर प्रयास किया। उनके विचार समाज को जोड़ने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और समानता का संदेश देने वाले हैं। उन्होंने कहा कि संत रविदास की शिक्षाएं हमें मिल-जुलकर रहने तथा आदर्श, न्यायपूर्ण एवं समावेशी समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करती हैं।
बोले..अपने अधिकारों को जानें लोग, हितों की रक्षा को प्रतिबद्ध है एससी आयोग
एससी आयोग अध्यक्ष ने वर्तमान समय में संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि अपने अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को शिक्षित, संगठित और सजग रहना होगा, ताकि कोई भी व्यक्ति अपने संवैधानिक अधिकारों से वंचित न रह सके।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा अनुसूचित जाति आयोग कार्यालय स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो तथा उनके अधिकारों का किसी भी स्तर पर हनन न किया जाए।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश में अनुसूचित जाति वर्ग के हितों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रहा है तथा प्राप्त शिकायतों/मामलों पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।No photo description available.
इससे पूर्व एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने जोड़ मेला प्रबंधक समिति द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा में भाग लिया तथा संत श्री गुरु रविदास मंदिर में माथा टेक कर जिला वासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा और अधिवक्ता शालिनी तथा जोड़ मेला प्रबंधक समिति के प्रधान बलवंत सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान कश्मीरी लाल, उप प्रधान कश्मीरी लाल, बचन चंद पटेल, सचिव मनोहर लाल, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार बस्सन, सुरजीत सिंह, राज कुमार महें, मदन लाल सहगल, बलवीर सिंह बबलू, तरसेम लाल बसन, विक्की बसन, नरेश कुमार सिंघा , सुलिन्दर चोपड़ा, गुरु रविदास महासभा ऊना के जिलाध्यक्ष शकुंतला संधू, अधिवक्ता नरेश कुमार सैंसोवाल, लव बैंस, पंकज, हंस राज, मूल राज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, श्रद्धालु और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल में बनीं सात दवाओं समेत देशभर की 50 दवाओं के सैंपल फेल : संक्रमण, उच्च रक्तचाप, मांसपेशियों की कमजोरी, बुखार, अल्सर और खांसी की दवाओं के सैंपल हुए फेल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल में बनीं सात दवाओं समेत देशभर की 50 दवाएं मानकों पर सही नहीं उतरी हैं। मई माह में ड्रग अलर्ट में इसका खुलासा हुआ है। प्रदेश में संक्रमण, उच्च...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मैहिंदवानी में लगा पक्का र्मोचा में 33वें दिन बिभिन्न संगठनों के नेतायों ने र्मोचे में पहुंच कर संघर्ष का किया सर्मथन

गढ़शंकर। हिमाचल प्रदेश में लगे साबुन उद्योग पर प्रदूषण फैलाने के आरोप में गांव मैंहिदवानी में लोग बचाओ गांव बचाओ संघर्ष कमेटी दुारा लगाए गए दिन रात के पक्के र्मोचे के 33वें दिन शाम...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल सरकार ने बस किराए में की 15% वृद्धि, अब न्यूनतम 2.50 रुपए प्रति KM किराया

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश में न्यूनतम बस किराये के बाद आम किराए में भी भारी बढ़ोतरी कर जनता को बड़ा झटका देने का काम किया है। सरकार ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

खाई में गिरने से 11 साल की बच्ची की मौत : ब्रेही में पेश आया हादसा, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

एएम नाथ। चम्बा :  ग्राम पंचायत ब्रेही में ग्यारह वर्षीय लड़की की ढांक से गिरकर मौत हो गई। मृतका की पहचान मतो पुत्री प्यार चंद वासी गांव खलोट पोस्ट आफिस ब्रेही के तौर पर...
Translate »
error: Content is protected !!