21वें स्टेट ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का शानो शौकत से शुभारंभ : पहले दिन हुए मुकाबलों में खालसा कॉलेज गढ़शंकर, पद्दी सूरा सिंह और पनाम ने एकतर्फा  की जीत दर्ज

by

टूर्नामेंट का उद्घाटन शिरोमणि कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार गुरबख्श सिंह खालसा ने किया
ग्रामीण स्तर मैचों के मुकाबलों में
गढ़शंकर :  ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा 21वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन स्थानीय बब्बर अकाली खालसा कालेज के  जरनैल सिंह मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम में कमेटी के संरक्षक पूर्व विधायक सुरिंदर सिंह भुल्लेवाल राठां के संरक्षण में  शानों शौकत के साथ आरंभ हो गया है । टूर्नामेंट के शुभारंभ पर शिरोमणि कमेटी के सदस्य संत चरणजीत सिंह जस्सोवाल ने अरदास की और  टूर्नामेंट का उद्घाटन शिरोमणि कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जत्थेदार गुरबख्श सिंह खालसा ने किया। शिरोमणि कमेटी के सदस्य जंग बहादुर सिंह रॉय और संत बाबा चरणजीत सिंह जस्सोवाल ने खिलाड़ियों से  परिचय किया और हवा में गुब्बारे छोड़े। उन्होंने कमेटी  के सभी सदस्यों के प्रयासों की सराहना करते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। जत्थेदार गुरबख्श सिंह खालसा ने ओलंपियन जरनैल सिंह की याद को ताजा रखने के लिए टूर्नामेंट कमेटी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। कमेटी  के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. हरविंदर सिंह बाठ  ने मुख्य अतिथि सहित पहुंचे सभी गणमान्य व्यक्तियों का कमेटी  की ओर से धन्यवाद किया।
टूर्नामेंट के शुरु में ग्रामीण वर्ग के पहले मैच में पद्दी सूरा सिंह ने चक फूलु  को 4-0 से हराया,  ग्रामीण वर्ग के दूसरे  मैच में पनाम ने समुंदड़ाँ  को 1-0 से हराया। इसके इलावा कॉलेज वर्ग के मुकाबले में खालसा कॉलेज गढ़शंकर की टीम ने फुटबॉल अकादमी बड्डो में हुया। इस मुकाबले में खालसा कालेज गढ़शंकर की टीम ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए बड्डो की टीम को 5-0 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। टूर्नामेंट के दौरान कालेज की कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो लखविंदरजीत कौर, एनआरआईज  में बलदीप सिंह गिल कनाडा, गुरपाल सिंह नागरा वैंकूवर, मनमोहन सिंह दयाल कनाडा, सतनाम सिंह संघा न्यूजीलैंड, लव मिन्हास अमेरिका, बिमल बंगा, अलविंदर सिंह शेरगिल कनाडा के अलावा शिविंदरजीत सिंह बैंस सेवानिवृत एसपी,  बलराज सिंह तूर, बूटा सिंह अलीपुर,  नगर कौंसिल गढ़शंकर के पूर्व प्रधान राजिंदर सिंह शुका, हरजीत सिंह भातपुर, अमरजीत सिंह पुरखोवाल और कमेटी के बरिष्ठ उपाध्यक्ष  हरविंदर सिंह बाठ, बलवीर सिंह बैंस महासचिव, योग राज गंभीर, रणजीत सिंह खख, अमनदीप सिंह बैंस, रोशनजीत सिंह पनाम, कश्मीर सिंह भज्जल , जसवन्त सिंह भठल, सज्जन सिंह धमाई, बाघेल सिंह लल्लियां, तरसेम सिंह डेरो, डाॅ. कीमती लाल , हरभजन सिंह मोइला, कोच हरदीप सिंह गिल, तरलोचन सिंह गोलीयां , भूपिंदर सिंह सिम्बली, बलवीर सिंह चंगियाढ़ा  समेत अन्य सदस्य और दर्शक बड़ी संख्या में मौजूद थे। मंच संचालन रोशनजीत सिंह पनाम ने बखूबी किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर : बुजुर्ग पति-पत्नी की मौके पर मौत

 बटाला :  नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है, जिसमें मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा गांव बिधीपुर के पास हुआ, जहां तेज...
article-image
पंजाब

गुरु तेग बहादुर जी के नाम पर बनेगी वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी : मुख्यमंत्री भगवंत मान

श्री आनंदपुर साहिब ; गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में बड़े ऐलान किए है। जिसके तहत श्री आनंदपुर साहिब में वर्ल्ड-क्लास यूनिवर्सिटी बनाने...
हिमाचल प्रदेश

कंवर थाना कलां में रखेंगे जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन की आधारशिला

ऊना, 2 दिसंबरः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर आज कुटलैहड़ विस क्षेत्र के थाना कलां में जल शक्ति विभाग के मंडल कार्यालय भवन की आधारशिला रखेंगे। कार्यक्रम...
article-image
हिमाचल प्रदेश

PU में अगर आप अपनी अधूरी डिग्री पूरी करना चाहते हो तो आपके लिए गोल्डन चांस :12 फरवरी से 11 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन, अप्रैल-मई में होंगी परीक्षाएं

चंडीगढ़  :  अगर आप अपनी डिग्री पूरी नहीं कर पाए और री-अपीयर का कोई विकल्प भी नहीं बचा, तो अब आपके लिए राहत की खबर है। पंजाब यूनिवर्सिटी  ने ऐसे विद्यार्थियों को गोल्डन चांस...
Translate »
error: Content is protected !!