210 करोड़ रुपये की ठगी- दुबई में छिपा है नवाब : मंडी पुलिस की सटीक जांच से ED आरोपी के गिरेबां तक पहुंची

by
रोहित जस्वाल/ एएम नाथ।  मंडी :   हिमाचल प्रदेश की मंडी जिले में शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से 210 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी. मंडी पुलिस ने इस मामले में क्यूएफएक्स और वाइएफएक्स के कनेक्शन का खुलासा किया था।
क्यूएफएक्स के नाम से हिमाचल के लोगों के साथ करोड़ों की ठगी हुई थी. पहले क्यूएफएक्स, वाइएफएक्स का ही हिस्सा थी और यहीं से सारा गोलमाल होता था. अब ईडी ने वाइएफएक्स के संचालक लविश उर्फ नवाब के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है. लविश उर्फ नवाब उत्तर प्रदेश के शामली का रहने वाला है और इस वक्त दुबई में छिपा हुआ है. मंडी से शुरू हुई मामले की जांच के बाद बड़े-बड़े खुलासे हुए हैं. हिमाचल के लोगों के साथ 210 करोड़ का गोलमाल हुआ है. ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से पैसों की इन्वेस्टमेंट करवाई गई थी।
दरअसल, ईडी ने उत्तर प्रदेश के शामली निवासी लविश उर्फ नवाब की गिरफ्तारी के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया है. यह व्यक्ति इस वक्त दुबई में छुपा हुआ है. लविश उर्फ नवाब ट्रेडिंग के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का मुख्य सरगना है. इस सारे मामले का भंडाफोड़ मंडी जिला पुलिस ने नवंबर 2023 में किया था. एक कारोबारी की शिकायत पर मंडी जिला पुलिस ने क्यूएफएक्स कंपनी के खिलाफ पहली एफआईआर दर्ज की थी. पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो क्यूएफएक्स कंपनी में निवेश के नाम पर 210 करोड़ के घोटाले का खुलासा किया।
सेंट्रल पुलिस रेंज मंडी की डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि मंडी पुलिस ने अपनी जांच में पाया था कि क्यूएफएक्स कंपनी के तार सीधे तौर पर वाइएफएक्स कंपनी से जुड़े हुए थे, जिसका संचालन उत्तर प्रदेश के शामली से लविश उर्फ नवाब करता है. जब भी क्यूएफएक्स कंपनी पर वित्तीय संकट आता तो उसे वाइएफएक्स ही संभालती थी. हालांकि बाद में क्यूएफएक्स वाइएफएक्स से अलग हो गई. सौम्या सांबशिवन ने बताया कि जांच में पाया गया कि दुबई में कई इवेंट करवाकर लोगों को प्रलोभन दिया जाता था, जिसमें आकर लोग निवेश करते थे.
कारोबारी की शिकायत के बाद पुलिस ने किया घोटाले का खुलासा
सेंट्रल पुलिस रेंज मंडी की डीआईजी सौम्या सांबशिवन ने बताया कि यह सब एक कारोबारी की ओर से शिकायत देने के बाद संभव हो पाया. मंडी जिला के एक कारोबारी ने ट्रेडिंग में मासिक 12 प्रतिशत ब्याज के प्रलोभन में आकर क्यूएफएक्स कंपनी में लाखों रुपये का निवेश किया था. लेकिन जब उसे मासिक ब्याज नहीं मिला तो उसने कंपनी से कई सवाल पूछे. कंपनी ने कारोबारी को कई तरह के प्रलोभन देने का प्रयास किया लेकिन वो उनके झांसे में नहीं आया और पुलिस में इसकी शिकायत दी।
पत्नी गिरफ्तार, पति आरोपी फरार
क्यूएफएक्स का मुख्य सरगना अभी भी विदेश में है. क्यूएफएक्स ट्रेडिंग घोटाले के मामले में मंडी जिला पुलिस ने नवंबर 2023 में पहली एफआईआर दर्ज की थी. इस मामले में 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें से 6 को जमानत मिल चुकी है जबकि क्यूएफएक्स का संचालन करने वाले राजेंद्र सूद की पत्नी नीतू सूद अभी भी जेल में है. राजेंद्र सूद अभी भी विदेश में छुपा हुआ है और उसकी गिरफ्तारी के लिए मंडी जिला पुलिस लगातार केंद्र के संपर्क में है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ज़िला शिकायत निवारण समिति की बैठक आयोजित : संवेदनशीलता के साथ समस्याओं के समयबद्ध निपटारे के लिए कार्यरत प्रदेश सरकार – डॉ. शांडिल

सोलन :  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार संवेदनशीलता के साथ आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित बनाने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वाद्ययंत्र व देवलु नाटी प्रतियोगिता का प्रथम चरण सम्पन्न : 16 वाद्ययंत्र एवं 5 देवलु नाटी दल दूसरे दौर के लिए चयनित, कल होगा फाइनल मुकाबला

मंडी, 19 फरवरी। मंडी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अंतर्गत देवधुन/वाद्ययंत्र एवं देवलु नाटी प्रतियोगिताओं का प्रथम चरण आज सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। छोटी काशी के नाम से विख्यात मंडी में आयोजित इन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पिछले 4 वर्षों में कुटलैहड़ में 6556 परिवारों को प्रदान की सामाजिक सुरक्षा पेंशनः कंवर

वीरेंद्र कंवर ने समलाड़ा, जसाणा, लखरूंह, हथलौण, जंडूर, दनोह, हटली व हटली पटियालां में की संपर्क से समर्थन यात्रा ऊना, 3 फरवरीः ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

समाज को जात-पात और आपसी भेदभाव से ऊपर उठकर संगठित होने का आह्वान : पारिवारिक संस्कारों और मर्यादाओं को बचाए रखना अत्यंत आवश्यक : राम प्रकाश

सराहन मंडल का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम जम्मू नाग मंदिर भाला में हुआ सम्पन्न एएम नाथ। चम्बा :  मंडल सराहन का हिंदू सम्मेलन कार्यक्रम जम्मू नाग मंदिर भाला में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता...
Translate »
error: Content is protected !!