22 वर्षीय युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

by

अमृतसर :  कोट मीत सिंह इलाके में पांच दिन पहले 22 वर्षीय अजयपाल सिंह उर्फ अजय की तेजधार हथियारों से हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में प्रेम सिंह उर्फ प्रेमू निहंग (20), निवासी कोट मीत सिंह, जसविंदर सिंह उर्फ जस्सा निहंग (45), निवासी जालंधर, रूपा (32), निवासी कोट मीत सिंह है। डीसीपी रवींद्र पल सिंह ने बताया कि 28 नवंबर को अजय पाल सिंह की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई थी। इस संबंधी शिकायतकर्ता मनजीत कौर ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी कोमलप्रीत कौर की शादी सैमुअल मसीह उर्फ हैप्पी से हुई थी। सैमुअल के रूपा नाम की महिला से अवैध संबंध के कारण परिवार में विवाद चल रहा था। घटना से दो दिनों से सैमुअल रूपा के घर रह रहा था। इसी बात पर मनजीत कौर अपने बेटे अजयपाल, बेटी-बहू और अजयपाल के दोस्त सन्नी के साथ रूपा के घर पहुंचीं। वहां रूपा, दो निहंग महिलाएं और प्रेमू निहंग मौजूद थे। पूछताछ पर सभी ने गाली-गलौज और धमकियां देनी शुरू कर दीं। इसी दौरान रूपा ने दो और निहंग रिश्तेदारों को बुला लिया, जो तलवारों से लैस होकर पहुंच गए। आरोप है कि रूपा के उकसाने पर प्रेमू निहंग और अन्य दो निहंगों ने तलवारें निकालकर हमला कर दिया। परिवार भागने लगा, लेकिन हमलावरों ने अजयपाल का पीछा किया और उसकी गर्दन, पेट व बाहों पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए टीम में गठित की गई और आरोपियों का पता लगाकर उनको गिरफ्तार किया। फिलहाल सभी को अदालत में पेश का रिमांड पर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है। इस मामले में एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी ही।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा, आरोपी महिला पंजाब से काबू

एएम नाथ : मलेरकोटला /धर्मशाला, 11 दिसंबर (हि.स.)। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां के एक युवक से विदेश भेजने के नाम पर ठगी की आरोपी महिला को पुलिस ने पंजाब के मलेरकोटला से गिरफ्तार...
article-image
पंजाब

पेड़ हमें साफ हवा और स्वस्थ वातावरण प्रदान करते है, हमे प्रदूषण रहित दिवाली मनानी चाहिए : सतीश सोनी

 गढ़शंकर :आदर्श सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्बारा ग्रीन दिपावली मनाने के संबंध में एक जागरूकता सेमिनार सोसाइटी अध्यक्ष कुमार सोनी की अध्यक्षता आयोजित किया गया। जिसमें डॉ. हरिकृष्ण बंगा जनरल सेक्टरी पंजाब, प्रिंसिपल जगदीश राय...
article-image
पंजाब

मुकेरियां के बाढ़ ग्रस्त इलाके के लिए जिला सत्र न्यायलय के समूह ज्यूडिशियल अधिकारियों ने भेंट की फागिंग मशीन

होशियारपुर, 23 अगस्त: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी होशियारपुर दिलबाग सिंह के नेतृत्व में जिला सत्र न्यायलय के अंतर्गत आते सभी ज्यूडिशियल अधिकारियों (होशियारपुर, दसूहा, मुकेरियां, गढ़शंकर) ने मुकेरियां के बाढ़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

व्यक्तिगत लाभ के लिए कांग्रेस ने बार-बार लोगों के साथ किया विश्वासघात : जेपी नड्डा

नई दिल्ली, 17 अगस्त । कर्नाटक के मैसूर शहरी विकास प्राधिकरण (मुडा) में कथित स्थल घोटाले काे लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस पर लगातार हमलावर है। शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा...
Translate »
error: Content is protected !!