22 एटीएम कार्ड बरामद : पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर लोगों को फ्रॉड करने वाला गिरफ्तार

by

जालंधर :  पुलिस ने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलने वाले एक व्यक्ति को विभिन्न बैंकों के 22 एटीएम कार्ड सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एडीसीपी जीएस सहोता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति धोखे से एटीएम कार्ड बदलकर लोगों के साथ फ्रॉड कर रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी को शहर के पठानकोट चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार उर्फ ​​सोनू पुत्र कमलेश्वर पांडे निवासी बीएक्स 1241/4 नजदीक रविदास मंदिर लम्मा पिंड जालंधर के रूप में हुई है।  उन्होंने ने कहा कि जांच के दौरान यह पता चला कि दीपक कुमार कथित तौर पर कई धोखाधड़ी में शामिल था, जिसमें उसने धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदले और पैसे निकाले। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 एटीएम बरामद किए हैं, जिनमें एसबीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के चार-चार, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के तीन, बैंक ऑफ बड़ौदा और एक्सिस बैंक के दो-दो, यूनियन बैंक, पीएनबी बैंक, केनरा बैंक, आईएफएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईबीडीआई बैंक का एक-एक एटीएम शामिल है। उन्होंने ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना डिवीजन 8 जालंधर में मुकदमा नंबर 27 दिनांक 12-02-2024 धारा 379/420/411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीसी और एसपी ने निगरानी टीमों ने साथ सख्ती से की वाहनों की जांच

ऊना, 29 मई। जिला में लोकसभा और दो विधानसभा उप चुनावा को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल और पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने आज...
article-image
पंजाब

लोक सभा चुनावों में 13- 0 के साथ जनादेश हासिल करके राज्य में इतिहास रचा जायेगा : धमकियां मुझे लोगों की सेवा करने से नहीं रोक सकती : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़:  कुछ कट्टड़पंथी ताकतों द्वारा दी जा रही जान से मारने की धमकी से निडर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि वह राज्य की शांति, तरक्की...
article-image
पंजाब

पूर्व मंत्री मजीठिया की बैरक में लगाए कैमरे : 19 तक ज्यूडिशियल रिमांड पर, कल हाईकोर्ट में सुनवाई

आय से अधिक संपत्ति मामले में न्यू नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया पर अब 24 घंटे नजर रखी जा रही है। बैरक में कैमरे...
पंजाब

महिला के साथ छेडख़ानी करने पर एक खिलाफ मामला दर्ज

गढ़शंकर – गढ़शंकर के गांव खुशी पद्दी में घर सो रही महिला के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप पर गांव के ही एक युवक पर छेडख़ानी का मामला दर्ज कर लिया। सुनीता देवी निवासी...
Translate »
error: Content is protected !!