प्रदेश सरकार भेड़ पालकों की समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्प :

by
भेड़पालको के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं जागरुकता शिविर आयोजित
ऊना : पशुपालन विभाग एवं हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के संयुक्त तत्वाधान में आज उपनिदेशक पशु पालन विभाग के प्रांगण में भेड़-पालक जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में हिमाचल प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष ़ि़त्रलोक कपूर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। शिविर में लगभग 150 भेड़पालकों ने भाग लिया। इस दौरान भेड़ पालकों को मैडिकल किटें भी वितरित की गईं।
शिविर में प्रतिभागियों को संबांेधित करते हुए त्रिलोक कपूर ने कहा कि विभाग द्वारा भेड़-पालकों की जागरुकता एवं प्रशिक्षण के लिए समय-समय पर ऐसे शिविरों का आयोजन किया जाता है। इन शिविरों में प्रदेश के भेड-पालकों को जहां भेड़ पालन से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारियों मिलती हैं वहीं इस क्षेत्र में भेड़पालकों को पेश आ रही समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाने के लिए एक मंच उपलब्ध होता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भेड़ पालकों की समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्प है और इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि भेड़-पालकों को मेडिकल किटे भी वितरित की जाती हैं ताकि वे अपना और पशुओं का स्वयं प्राथमिक उपचार कर सके। उन्होंने जिला प्रशासन से भेड़ पालकों की भेड़ें चोरी होने के मामलों में हर संभव मदद एवं उचित कार्यवाहीं करने का आग्रह किया।
उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान भेड़ पालकों को बड़े ही कठिनाई के दौर से गुजरना पड़ रहा था। उस दौर में भी प्रदेश सरकार द्वार भेड़पालकों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए गए।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविरों के माध्यम से बेरोजगार युवाओं को भी इस व्यवसाय के प्रति प्रोत्साहित किया जा सकता है ताकि वे भेड़ पालन के व्यवसाय को अपनाकर अपनी आजीविका कमा सकें।
शिविर में पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रतिभागी भेड़ पालकों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके अलाव भेड़ों में पाई जाने वाली बीमारियों और उनके निदान बारे भी विस्तारपूर्वक समझाया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ अमित कुमार शर्मा, डीएसपी रमाकांत ठाकुर, पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक परियोजना डाॅ एसके सिंह धीमान, सहायक निदेशक प्रसार डाॅ उपेंद्र, उपनिदेशक डाॅ जय सिंह सेन, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ राकेश भट्टी, प्रबंधक वूल फेडरेशन दीपक सैणी, वूल फडरेशन के निदेशक मंडल से गुरूमुख सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
ऊना  : विश्व जल दिवस के अवसर पर जल जीवन मिशन के तहत जिला ऊना की ग्राम पंचायतों में 22 मार्च को ग्राम सभा की विशेष बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि ग्राम सभा की इस बैठक में ग्राम स्तरीय जल एवं स्वच्छता योजना, जल का हमारे समाज में महत्व, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत अतिरिक्त लाभार्थियों की पहचान करने और मनरेगा कार्यों व जल जीवन मिशन के अंतर्गत पंद्रहवे वित्त आयोग के अभिसरण को लेकर चर्चा की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत

कुल्लू : कुल्लू में दो अलग-अलग सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। गतरात्रि तलोगी के पास एक स्कूटी ट्रक के साथ टकरा गई। हादसे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सभी विभागों के अधिकारियों को ज़िला परिषद की बैठक अनिवार्य रूप से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनानी चाहिए : रमेश ठाकुर

 सोलन : ज़िला परिषद सोलन के अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने ज़िला परिषद सदस्यों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियां एवं कर्मचारियों से आग्रह किया कि विकास कार्यों को पूर्ण करने के लिए बेहतर समन्वय स्थापित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में पीएसीएस की बैठक आयोजित : जिला चंबा की 60 प्राइमरी एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव सोसाइटीज के कंप्यूटरीकरण संबंधी कार्य का हुआ अनुमोदन ,

एएम नाथ। चम्बा  :  जिला स्तरीय कार्यान्वयन एवं निगरानी समिति की बैठक जिला मुख्यालय चंबा में उपायुक्त एवं समिति के अध्यक्ष मुकेश रेपसवाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ड्रग्स मामलों में संलिप्त पाए गए 2 कर्मचारी बर्खास्त : ड्रग्स तस्करी में पकड़े जाने वाले सरकारी कर्मचारी होंगे तत्काल बर्खास्त : अपूर्व देवगन

 एएम नाथ। मंडी, 3 दिसम्बर।   उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने कहा कि जिला प्रशासन ने ड्रग्स तस्करी के खिलाफ प्रदेश सरकार की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी पर बेहद सख्ती से कार्य करना शुरू कर दिया...
Translate »
error: Content is protected !!