23 बेटियों को दी 12-12 हजार की एफडीआर, 6 को प्रदान किए गए हिमकेयर कार्ड

by

23 बेटियों को दी 12-12 हजार की एफडीआर, 6 को प्रदान किए गए हिमकेयर कार्
जन सुनवाई के बाद हरोली में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की
ऊना : हरोली विस क्षेत्र के तहत दुलैहड़ में आयोजित जनमंच कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने 23 लाभार्थियों को बेटी है अनमोल योजना के तहत 12-12 हजार रुपए की एफडीआर प्रदान की। उन्होंने कहा कि सरकार ने अब इस योजना के तहत आर्थिक सहायता को बढ़ाकर 21 हजार कर दिया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बेटियों को गोद लेने वाले दो परिवारों को गरिमा योजना के तहत 30-30 हजार रुपए के चैक भी प्रदान किए।
इसके अलावा ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने 6 लाभार्थियों को हिमकेयर के कार्ड प्रदान किए, जो जनमंच कार्यक्रम में मौके पर ही बनाए गए। जनमंच में 83 व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा 34 के ब्लड टेस्ट तथा 49 का बीपी जांचा गया। वहीं प्री-जनमंच गतिविधियों के दौरान राजस्व विभाग ने 24 इंतकाल भी दर्ज किए।
मंत्री ने आयुष विभाग के शिविर का किया शुभारंभ
जनमंच कार्यक्रम में आयुष विभाग ने जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया, जिसका शुभारंभ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने किया। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. आनंदी शैली व उप मंडलीय आयुर्वेद अधिकारी डॉ. किरण शर्मा ने मुख्यतिथि का स्वागत किया और रोगियों को आयु रक्षा इम्यूनिटी बूस्टर किट्स दिलवाकर शिविर का शुभारंभ करवाया। स्वास्थ्य जांच शिविर में डॉ. अमनदीप सौंखला, डॉ. डेविड प्रभाकर व डॉ. पूनम जांबला ने रोगियां का स्वास्थ्य जांचा व औषधीय पौधों के प्रयोग के बारे में लोगों को जागरूक किया।
जनमंच के बाद की विकास कार्यों की समीक्षा
प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार जन समस्याओं की सुनवाई के बाद ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने सभी अधिकारियों के साथ हरोली विस क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग विकास कार्यों की स्टेट्स रिपोर्ट एक दिन के भीतर डीसी ऊना को भेजें। जिसमें प्रोजेक्ट्स की जानकारी के साथ-साथ उन कार्यों को पूर्ण करने की अवधि सहित अन्य जानकारी हो। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री ने कहा कि सभी अधिकारी विकास कार्यों को तय समय सीमा के भीतर पूरा करें और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में सहयोग करें सभी राजनीतिक दल : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने किया आग्रह

एएम नाथ / अजायब सिंह बोपाराय। हमीरपुर 12 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से आग्रह किया है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव के लिए लागू...
article-image
हिमाचल प्रदेश

माॅक अभ्यास किसी भी आकस्मिक स्थिति में एजेंसियों केे बेहतर तालमेल में निभाते हैं अहम भूमिका: हेमराज बैरवा

गगल एयरपोर्ट में वार्षिक एंटी-हाइजैकिंग माॅक एक्सरसाइज आयोजित धर्मशाला, 22 अगस्त: गगल एयरपोर्ट में आज वार्षिक एंटी-हाइजैकिंग माॅक एक्सरसाइज तथा एयरोड्रोम कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। यह अभ्यास उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मजबूरन होटलों में ताले लगाकर चाबियां सरकार को पड़ेंगी देनी पड़ेंगी : 30% सेस ने होटल कारोबारियों की तोड़ी कमर

शिमला : राजधानी शिमला के होटल कारोबारी प्रॉपर्टी टैक्स और पानी के कमर्शियल बिल से ज्यादा वसूली से नाराज होटल कारोबारियों ने सरकार से इस पर पुनर्विचार करने को कहा है। होटल कारोबारियों का...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिले की हर पंचायत में बनेगी नशा निवारण समिति : डीसी जतिन लाल

ऊना, 18 नवंबर. उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि जिले की सभी 245 पंचायतों में नशा निवारण समितियों का गठन किया जाएगा। इस संदर्भ में विभिन्न विभागों को निर्देश जारी करते हुए उन्होंने कहा...
Translate »
error: Content is protected !!