23.12 मिनट की एवरेज से 336 शिकायतों का किया गया निपटारा – जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों की 100 प्रतिशत रही कारगुजारी

by

सी-विजल एप: 100 मिनट से भी कम समय में शिकायतों का निपटारा करने में होशियारपुर पंजाब में अव्वल
डिप्टी कमिश्नर ने संबंधित अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी इसी गति से कार्य करने के लिए किया प्रेरित
होशियारपुर, 04 फरवरी: भारत निर्वाचन आयोग की ओर से विधान सभा चुनावों के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायत का 100 मिनट में निपटारा करने के लिए शुरु किए गए सी-विजल एप के माध्यम से 100 प्रतिशत एक्यूरेसी और कम समय में निपटारा करने के लिए होशियारपुर जिला पूरे पंजाब में अव्वल रहा है। इलेक्शन कमिशन आफ इंडिया की ओर से जिला व विधान सभा क्षेत्रों की परफार्मेंस रिपोर्ट के अनुसार पंजाब के सभी जिलों में से होशियारपुर में शिकायतों का एवरेज टाईम 23.12 रहा है। दूसरी बड़ी उपलब्धि यह है कि प्रदेश में होशियारपुर ऐसा जिला है जहां सभी सात विधान सभा क्षेत्रों में सी-विजल पर कारगुजारी 100 प्रतिशत रही है। इसके अलाव ा एक ऐसी शिकायत भी सामने आई है, जिसका हल मात्र 8.33 मिनट में किया गया है।
डिप्टी कमिश्नर- कम-जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने सभी रिटर्निंग अधिकारियों, सी-विजल टीम और फ्लाइंग स्कवॉयड टीमों की प्रशंसा करते हुए सभी अधिकारी व कर्मचारी भविष्य में भी इसी लगन से कार्य करें ताकि विधान सभा चुनाव सुचारु ढंग और पारदर्शी तरीके से करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों पर गर्व है जो अपनी जिम्मेदारी पूरी तनदेही व मेहनत से निभा रहे हैं।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि पूरे प्रदेश में सी-विजल के माध्यम से आ रही शिकायतों के एवरेज हैंडलिंग टाइम के हिसाब से होशियारपुर जिला पूरे प्रदेश में पहले स्थान पर है जहां एवरेज 23 मिनट 12 सैकैंड के हिसाब शिकायत का निपटारा किया जा रहा है। इसके अलावा जिले के सभी विधान सभा क्षेत्रों में 100 प्रतिशत शिकायतों का निपटारा करने में भी जिला पूरे प्रदेश में अव्वल है। उन्होंने बताया कि सी-विजल पर अब तक 336 शिकायतें आई हैं और सभी का तय समय से भी कम समय में निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सब से कम समय में शिकायत का निपटारा 30 जनवरी को 8 मिनट 33 सैकेंड में किया गया है।
जिला चुनाव अधिकारी अपनीत रियात ने बताया कि सी-विजल जो कि एंडरायड प्लेटफार्म आधारित आनलाइन शिकायत प्रणाली है, के माध्यम से आई शिकायतों का 100 मिनट के भीतर हल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक सी-विजल के माध्यम से विधान सभा चब्बेवाल से आई 84, दसूहा से 3, गढ़शंकर से 17, होशियारपुर से 159, मुकेरियां से 14, शाम चौरासी से 38 व उड़मुड़ से आई 21 सभी शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निपटारा किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जिले में कुल 63 फ्लाइंग स्कवॉयड टीम लगाई गई है जो कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद इसके हल के लिए निकल पड़ती है।
सी-विजल पर आई शिकायत का ऐसे होता है 100 मिनट के भीतर निपटारा:
सी-विजल पर आ रही शिकायत को प्राप्त होने के पांच मिनट में ही फ्लाइंग स्कवायड टीम को सौंप दी जाती है। टीम 15 मिनट में संबंधित स्थान पर पहुंच जाती है। उसके बाद 30 मिनट में उस शिकायत के तथ्य जांच कर, उसके सही व गलत होने के बारे में संबंधित विधान सभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी को अग्रिम कार्रवाई के लिए भेज दिया जाता है। रिटर्निंग अधिकारी उस शिकायत के अगले 50 मिनट में अपनी ओर से की जाने वाली कार्रवाई कर इसका निपटारा कर देता है। इसी तरह केवल 100 मिनट में शिकायत का हल करना यकीनी बनाया जाता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

घर में पढ़ रही लड़की को युवक ने मारी गोली…मची अफरा-तफरी

तरनतारन :  जोहल राजू सिंह गांव में एक बड़ी वारदात हो गई। बता दें कि 12वीं क्लास की एक स्टूडेंट को बीती रात उसके घर के अंदर गोली मार दी गई। गंभीर रूप से...
article-image
पंजाब

संत बाबा हरी सिंह यादगारी टूर्नामेंट में नंगल ख़िलाड़िया, जिंदोवाल, सैदपुर व कालेवाल भगतां की टीमें ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

माहिलपुर, 26 अप्रैल  : संत बाबा हरि सिंह स्पोर्टिंग क्लब कहारपुर, गांववासी व प्रवासी भारतीयों के सहयोग से कमेटी चेयरमैन संत साधु सिंह निर्मल कुटिया कहारपुर और अध्यक्ष हरमनजोत सिंह के नेतृत्व में गांव...
article-image
पंजाब

ढाडा खुर्द में शामलात जमीन से 35-36 हरे पेड़ काटने का मामला, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

गढ़शंकर, 19 अगस्त  : ब्लॉक गढ़शंकर के गांव ढाडा खुर्द में शामलात जमीन पर स्थित ग्राउंड से करीब 35-36 हरे पेड़ कथित तौर पर बिना पंचायती प्रस्ताव और अनुमति के काटे जाने का मामला सामने...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर…..राघव चड्ढा ने किया आप पर पलटवार… लिखा- घायल हूं इसलिए घातक हूं

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी में अंदरूनी तनाव थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब राघव चड्ढा ने नया वीडियो जारी कर आप के आरोपों पर पलटवार किया है. राघव चड्ढा ने...
Translate »
error: Content is protected !!