24 वर्षीय युवक 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने दबोचा

by

एएम नाथ । नगरोटा बागवां :  पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पंजाब के एक युवक को भारी मात्रा में चिट्टे (हेरोइन) के साथ रंगे हाथों दबोचा है।आरोपी के पास से 51.92 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि नगरोटा बागवां के कयास्थवाड़ी स्थित एक रैन शेल्टर में एक युवक नशे की बड़ी खेप के साथ मौजूद है और उसे स्थानीय स्तर पर बेचने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और मौके पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 24 वर्षीय विशाल कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब के जिला गुरदासपुर (गांधी नगर कैंप, वार्ड नंबर-7) का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 51.92 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

आरोपी विशाल के खिलाफ पुलिस थाना नगरोटा बागवां में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह नशे की खेप कहां से लाई गई थी और कांगड़ा जिले में इसके खरीदार कौन-कौन थे?

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पति ने बेरहमी से पत्नी को पीटा : होठों को प्लास से खींचा और पेचकस से भी किया वार

फिरोजपुर : फिरोजपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार यहां चरित्र शक के चलते एक पति ने बेरहमी से पत्नी को पीटा इतना ही नहीं उसके होठों को...
article-image
पंजाब

आप’ सरकार के शासन में पंजाब की अर्थव्यवस्था बदहाली की ओर: दीवान

दीवान ने पंजाब की वित्तीय स्थिति पर ‘श्वेत पत्र’ जारी करने की मांग की लुधियाना, 9 अक्टूबर: जिला कांग्रेस कमेटी, लुधियाना (शहरी) के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन...
article-image
पंजाब

मैड संधू हत्याकांड में 6 गिरफ्तार, मुख्य शूटर भी काबू : पुलिस के अनुसार गोल्डी ढिल्लों गैंग से लिंक और विदेशी फंडिंग की जानकारी सामने आई

अमृतसर: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट मैड संधू हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में कथित मुख्य शूटर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

वोट प्रतिशत ज्यादा सीटें कम : BJP और RJD के आंकड़ों में इतना अंतर कैसे; वोट चोरी का दावा कितना सच

बिहार में चुनाव परिणाम आ चुके हैं। इसमें एनडीए को भारी बहुमत मिला है। बीजेपी ने अकेले दम पर 89 सीटें हासिल की हैं। हालांकि वोट शेयर को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम दावे...
Translate »
error: Content is protected !!