246 लाख के कार्यों के शिलान्यास उद्घाटन विधायक संजय रत्न ने किए : ज्वालामुखी विस क्षेत्र का विकास ही मेरा ध्येय : संजय रत्न

by

ज्वालामुखी, 14 सितंबर। विधायक संजय रत्न ने वीरवार को ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र में 246 लाख के विकास कार्यों के शिलान्यास तथा उद्घाटन किए। जिसमें अंब में 146 लाख की लागत से निर्मित होने वाली अंब-पठियार-शिधोड़ा सड़क का भूमि पूजन, अधवाणी में 11 लाख की लागत से निर्मित वन रक्षक आवास का उद्घाटन, 11 लाख की लागत से निर्मित वन रक्षक आवास कोहाला का उद्घाटन, 51 लाख की लागत से निर्मित अंब पठियार विश्राम गृह का उद्घाटन, 27 लाख की लागत से निर्मित ज्वालामुखी में वन परिक्षेत्र कार्यालय एवं आवास का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए विधायक संजय रत्न ने कहा कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र को विकास की दृष्टि से मॉडल विस क्षेत्र के रूप् में पूरे राज्य में विकसित किया जाएगा, विकास में धन की कमी किसी भी स्तर पर आड़े नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को समयबद्व पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने कहा कि लोगों से किये वायदों को पूर्ण करना उनकी जिम्मेवारी है और चरणबद्ध इन्हें पूरा किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वास्थ्य तथा शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं ताकि गांवों का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सके। विधायक संजय रत्न ने कहा कि समाज सेवा उनका ध्येय है तथा जब भी ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने उनको अपना आशीर्वाद दिया है, तब तब विकास में कोई कमी नहीं छोड़ी है। ज्वालामुखी में उपमंडल कार्यालय, महाविद्यालय से लेकर कई विकास की योजनाएं इस विस क्षेत्र के लिए स्वीकृत करवाई हैं।
विधायक ने कहा कि लोगों के घरद्वार जाकर समस्याओं सुनना और उनका समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक संवेदनशील सरकार है जो, गांव, गरीब और प्रदेश के लोगों के लिये समर्पण भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से कई लोग बेघर हुए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू लोगों के दुखदर्द को समझते हुए प्रभावित लोगों को घर उपलब्ध नहीं होने तक मकानों का किराया सरकार द्वारा देने का फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावितों की भी हरसंभव मदद सरकार द्वारा की जा रही है।
इस अवसर पर उपमंडल अधिकारी ज्वालाजी डॉक्टर संजीव कुमार , उपमंडल पुलिस अधिकारी विकास धीमान , डीएफओ देहरा सनी वर्मा , तहसील कल्याण अधिकारी आदर्श शर्मा , लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग के अधिकारी तथा विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने निर्माणाधीन सीएचसी भवन समोट का किया निरीक्षण

एएम नाथ। चम्बा :  हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर जारी विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। उन्होंने इस...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत भौर पंचायत प्रदर्शनी स्थल में कनैड स्कूल के 50 बच्चों ने लिया भाग स्कूल के बच्चों को बताए गए प्राकृतिक खेती के लाभ

 गोहर। 29जनवरी ,  सुभाष पालेकर प्राकृतिक खेती के अंतर्गत ग्राम पंचायत भौर में सुभाष पालेकर प्राकृतिक विधि द्वारा लगाये गये प्रदर्शन स्थल को देखने के लिए राजकीय वरिष्ट माध्यमिक स्कूल कनैड के लगभग 50...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक तरफ मोदी की “गारंटी” दूसरी तरफ कांग्रेस का बर्बादी का “मॉडल”, कांग्रेस और इंडी स्वार्थी व अवसरवादी : मोदी

हमारे गिरिपार के हाटी समुदाय को भी आरक्षण नहीं दिया था 60 वर्ष तक कांग्रेस ने सोचा ही नहीं कि सामान्य वर्ग में भी गरीब होते हैं एएम नाथ। नाहन : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकार विपक्ष से भाग रही, इसलिए महज़ चार दिन का सत्र रखा : जयराम ठाकुर

विधान सभा सत्र का समय बढ़ाए सरकार, जिससे जनता के मुद्दों पर हो सके बात सरकार को दो साल बाद आई अक़्ल, सुन्नी में एसडीएम ऑफिस बंद करने की कोशिश के बाद फिर खोला...
Translate »
error: Content is protected !!