25 करोड़ रुपए के ऋण : एडीसी ने मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप में 250 किसानों को वितरित किए 25 करोड़ रुपए के ऋण

by

होशियारपुर, 21 सितंबर:
पंजाब नेशनल बैंक(जिला लीड बैंक) की ओर से जिला स्तर का मैगा एग्रीकल्चर लोन कैंप सीट्रस अस्टेट भूंगा में लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) दरबारा सिंह की ओर की गई। इस मौके पर बैंक की ओर से 25 करोड़ रुपए के ऋण कृषि व सहायक धंधो के लिए 250 किसानों को वितरित किए गए। इस मौके पर डी.जी.एम. डा. राजेश प्रसाद, पंजाब नेशनल बैंक की 22 ब्रांचों के मैनेजर भी उपस्थित थे।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिले में कृषि धंधों को उत्साहित करने के लिए जिला लीड बैंक का यह प्रयास बहुत कारगर सिद्ध होगा, जिसके लिए जिला लीड मैनेजर व अन्य स्टाफ बधाई का पात्र है। सर्कल हैड डा. राजेश प्रसाद ने इस मौके पर बताया कि जिले में पंजाब नेशनल बैंक की 80 शाखाएं व 105 ए.टी.एम के माध्यम से बैंक जिले में आम नागरिकों को सुविधाएं मुहैया करवा रहा है। जिला लीड मैनेजर तरसेम सिंह पुरेवाल ने आए किसानों को कहा कि बैंक की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग स्कीमों के अंतर्गत किसानों को बहुत कम ब्याज पर ऋण दिए गए हैं जो कि किसानों को समय पर वापिस करने चाहिए। इस मौके पर सीट्रस अस्टेट के चेयरमैन परमजीत सिंह कालूबाहर, सी.ई.ओ. जसपाल सिंह, गुरकवंल सिंह, गुरदेव सिंह, भूषण कुमार शर्मा व अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

HRTC बस पर पथराव का मामले में पुलिस की अब एंट्री : आनंदपुर साहिब थाना में अब एफआईआर दर्ज

एएम नाथ । श्री आनंदपुर साहिब : नंगल में हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस पर बुधवार रात को हमला हुआ था। नंगल-आंनदपुर साहिब हाईवे पर स्थित भानुपल्ली के पास बाइक सवार अज्ञात...
article-image
पंजाब

डेरा ब्यास प्रमुख के खिलाफ गलत ब्यानबाजी करके मुख्यमंत्री मान व उसके सहियोगीयों ने पंजाब की परम्पराओं को ध्वस्त किया -तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर /दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ,वित्त मंत्री हरपाल चीमा तथा उनके सहयोगियों ने डेरा ब्यास के...
article-image
पंजाब

भारत निर्वाचन आयोग की हिदायत अनुसार जिले में स्ट्रांग रुमों में सुरक्षा प्रोटोकाल का किया जा रहा है पूरा पालन : डा. एस. करुणा राजू

प्रदेश में स्वतंत्र, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से करवाया गया मतदान – आदर्श चुनाव आचार संहिता से संबंधित प्राप्त हुई 22 हजार से ज्यादा शिकायतें, 3 हजार से ज्यादा एफ.आई.आर हुई दर्ज होशियारपुर, 24...
article-image
पंजाब

नवजात बेचने वाला गिरोह बेनकाब: पिता ने 3 लाख में बेचा अपना ही बेटा, पत्नी को कहा- मृत पैदा हुआ था; पुलिस जांच कर रही 

जालंधर :  जालंधर देहात पुलिस ने नकोदर क्षेत्र से नवजात बच्चों की तस्करी करने वाले बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि यह गिरोह अब तक कई बच्चों को...
Translate »
error: Content is protected !!