25 को बचत भवन में मनाया जाएगा मतदाता दिवस समारोह : DC गंधर्वा राठौड़

by
कई जागरुकता कार्यक्रम होंगे और नए युवा मतदाताओं को दिए जाएंगे मतदाता पहचान पत्र
एएम नाथ। हमीरपुर 19 जनवरी :  16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिला स्तरीय समारोह 25 जनवरी को बचत भवन में आयोजित किया जाएगा। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गंधर्वा राठौड़ ने सोमवार को निर्वाचन विभाग, अन्य विभागों तथा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक करके जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों की समीक्षा की।
उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के स्थापना दिवस 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। आयोग की स्थापना की हीरक जयंती वर्ष के उपलक्ष्य पर वर्ष 2011 में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की परंपरा आरंभ की गई थी। इस बार 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के लिए निर्वाचन आयोग ने ‘माई इंडिया, माई वोट-सिटीजन एट द हर्ट ऑफ इंडियन डेमोक्रेसी’ थीम निर्धारित किया है।
उपायुक्त ने निर्वाचन विभाग और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों को जिला स्तरीय समारोह के लिए इसी थीम पर आधारित मतदाता जागरुकता कार्यक्रम तैयार करने और समारोह में अधिक से अधिक युवा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समारोह में मतदाताओं को शपथ भी दिलाई जाएगी तथा नए मतदाताओं को मतदाता पहचान पत्र वितरित किए जाएंगे। गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि जिला के अलावा उपमंडल स्तर और प्रत्येक बूथ स्तर पर भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाएगा।
बैठक में निर्वाचन विभाग के नायब तहसीलदार किशोरी लाल ठाकुर ने जिला स्तरीय समारोह की तैयारियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एडीसी अभिषेक गर्ग और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्रधानाचार्यों एवं अन्य प्रतिनिधियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऑल इंडिया मदन पाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन विजेता खिलाड़ियों को उद्योग मंत्री ने किया सम्मानित

 रोहित भदसाली।  नाहन 23 नवम्बर-उद्योग, संसदीय मामले, श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज नाहन चौगान में चल रही पहली ऑल इंडिया मदन पाल सोलंकी मेमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बतौर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सैंसोवाल के वार्ड नंबर 1 में ट्रांसफार्मर लगने से बिजली की समस्या का हुआ अंत

हरोली। विधुत विभाग के द्वारा नया ट्रांसफार्मर ग्राम पंचायत सैंसोवाल के वार्ड नंबर 1 में स्थापित किया गया यह मामला काफी लंबे समय से अधर में लटका हुआ था। गांव सेंसोवाल के प्रधान नरदेव...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

‘भगवान से ही मदद मांगिए’. बयान पर विवाद के बाद बोले CJI- सभी धर्मों का करता हूं सम्मान

नई दिल्ली । जुराहो मंदिर विवाद पर सीजेआई बीआर गवई की प्रतिक्रिया सामने आई है । उन्होंने कहा है कि मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया गया. मैं सभी धर्मों का सम्मान...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

धक्के मार कर निकालने की कोशिश करोगों तो देखा जाएगा : मनीष तिवारी के भी बगावती तेवर

नई दिल्ली :पंजाब के आनंदपुर साहिब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने भी गुलाम नबी आजाद के बाद दूसरे ही दिन बगावती तेवर दिखाए हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें किसी से कोई सर्टिफिकेट की जरूरत...
Translate »
error: Content is protected !!