25 लाख 50 हजार की धोखाखड़ी : शादी कर विदेश ले जाने और बाद में लडक़ी के छोटे भाई को भी विदेश ले जाने के नाम पर साढ़े 25 लाख की धोखाधड़ी करने के आरोप में दो महिलाओं सहित पांचके खिलाफ मामला दर्ज

by

गढ़शंकर। गढ़शंकर के गांव चोहड़ा की लडक़ी से शादी कर विदेश ले जाने के लिए दोनों परिवारों का आधा खर्च करने और बाद में लडक़ी के छोटे भाई को विदेश ले जाने के नाम पर 25 लाख 50 हजार की धोखाखड़ी करने के मामलें में जांच के बाद गढ़शंकर पुलिस ने दो महिलाओं सहित पांच लोगो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सोनिया पुत्री राज कुमार निवासी गांव चोहड़ा ने 22 अगस्त को एसएसपी होशियारपुर को शिकायत दी के उसके परिवार के साथ दो महिलाओं सहित पांच लोगो ने शादी के नाम पर 25 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी की है। उकत शिकायत में सोनिया ने अरोप लगाया कि एक वर्ष पहले मेरे पिता नौकरी से सेवानिवृत हुए थे और एक मकान वेचा था और हमें उस समय कुछ पैसे मिले थे। उस समय दिलवर राम पुत्र गुरबचन राम निवासी चोहड़ा की मेरे जीजा बलविंदर कुमार ने हमारी उससे मुलाकात करवाई। उसके बाद दिलबर राम व उसकी पत्नी ने मेरे रिशते की बात की और हमारी मुलाकात प्रदीप सिंह पुत्र बलजीत सिंह के साथ उन्होंने अपने घर चोहड़ा में करवाई। इस समय जब प्रदीप के साथ मेरी शादी की बात हुई तो मेरी माता, छोटा भाई, पिता राज कुमार और जीजा बलविंदर कुमार और उसकी पत्नी टीनू मौजूद थे। इस दौरान आपस में बात हुई कि लडक़ा लडक़ी को विदेश यूके लेकर जाएगाए जिसमें 25 से 30 लाख लगेगे। उन लोगो ने हमसे वायदा किया बाद में छोटे लडक़े को भी विदेश ले जाएगे। उकत जो विदेश जाने का खर्च होगा वह दोनों पक्षों का आधा आधा होगा। जिसके बाद मेरे जीजा व बहन टीनू ने पांच लाख रूपए दिलवर राम के घर चोहड़ा में दिलवर राम उसकी पत्नी सुनीता, प्रदीप सिंह, बलजीत सिंह व रविंद्र कौर को दिए। जिसके बाद पिता की सेवानिवृति के समय चार लाख उकत लोगो को दिए। जिसके पंद्रह दिन बाद रिशतेदारों से लेकर दो लख और दिए और दो महीने बाद दो लाख दोबारा दिए। इस तरह तेरह लाख हमारा चला गया।
इसके ईलावा 15 मार्च, 2022 को दिलवर राम ने हमारे से गुरचेतन सिंह को दो लाख ब्याना जमीन का लिखा दिया और पांच लाख मकान बनाने के लिए ले लिए। उकत ब्याने में इकरार किया था कि यहां जमीन का ब्याना लिखा है वहां कलोनी बिभिन्न विभागों से उसे सभी तरह से पास करवाया हुया है और 15 दिन में इंटरलाक लगवा कर दिए जाएगे। लेकिन जब हम 2 अगस्त, 2022 को शादी व मकान के बारे पूछा तो 4 अगस्त को प्रदीप सिंह व उसके पिता बलजीत सिंह व माता रविंद्र कौर को दिलवर राम ने अपने घर हमें मिलाया तो 10 अगस्त शादी की तिथि तय हो गई और हमें कहा कि काम बन गया डेढ लाख और दीजिए तो हमने डेढ लाख पाचं अगस्त को दिलवर राम के घर दे दिए और शादी की तैयारियों में जुट गए और अपनी बहनों को इस बारे में बताया। जब मेरे जीजा प्रेम कैंथ व उसकी पत्नी ने घर आकर बात की तो हमें शक्क हुया कि हमारे साथ की हो रहा।
इसी बीच दिलवर राम से बातचीत की तो उसकी पत्नी सुनीता व बच्चों की मौजूदगी में बात की तो तय हुया कि बटना व अन्य रसमें उनके घर होगी। जिसके बाद लडक़ी का बटना वगैरा दिलवर राम ने अपने घर लगाया और बाबों कह जगह पर लडक़ा तैयार हो रहा था। दो लाख के सोने के गहणे दिलवर राम के पास पकड़ा दिए और दो लाख कपड़ों वगैरा का खर्च आ गया। लडक़े को जब शगुन वगैरा डाल दिया गया तो लडक़ा दो लाख की मांग करने लगा और कहा कि अगर दो लाख नही दिए तो शादी नहीं करेगा और घवराहट का ड्रामा कर गिर पड़ा तो हम वहां पहुंचे और लडक़े प्रदीप सिंह से बात की और यह कहा रहा है। जिसके बाद काफी बहस के बाद मेरे परिवार ने दिलवर राम को कहा कि हमने लडक़ी को नहीं भेजना। जिसके बाद सुनीता पत्नी प्रेम कैंथ ने दो बार 100 नंबर पर काल की और उनसे हमारी बात हुई तो हमने कहा कुछ समय इंतजार कीजिए और फिर हम आपको बताते है। इस दौरान हमें पता चला कि दिलवर राम व उसकी पत्नी सुनीता ने हमारे साथ धोखा किया है और मेरी माता गुरदेव कौर व मेरे छोटे भाई प्रभजोत को अपने पीछे लगाकर डेढ वर्ष से पैसे खा रहे है और डरा दिया कि आपका परिवार उजड़ जाएगा, मकान विक जाएगा। इसमें गांव का एक बाबे की पत्नी भी शामिल है और मेरी माता व भाई को जानों मारने की धमकियां भी दी। इसी वीच दिलवर राम ने लडक़े व उसके परिवार को भगा दिया।
उकत आरोपों के अधार पर डीएसपी गढ़शंकर दुारा जांच करने के बाद धारा 420, 406 व 34 तहत दिलवर राम व उसकी पत्नी सुनीता निवासी चोहड़ा, गढ़शंकर व प्रदीप सिंह पुत्र बलजीत सिंह व उसके पिता बलजीत सिंह, माता रविंद्र कौर निवासी साहिबजादा अजीत सिंह नगर , लुधियाना के खिलाफ गढ़़शंकर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौजवानों को जल्द समर्पित होगा अत्याधुनिक मल्टीपर्पस इंडोर हाल: सुंदर शाम अरोड़ा

होशियारपुर। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा ने लगभग मुकम्मल हो चुके लाजवंति स्पोर्टस कांप्लेक्स में बन रहे मल्टीपर्पस इंडोर हाल का दौरा करते हुए कहा कि यह प्रोजैक्ट जल्द ही खिलाडिय़ों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गौशाला विवाद : गौवंश मौत पर मामला दर्ज… स्वास्थ्य अधिकारी निलंबित, जांच के आदेश

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में एक गौशाला के पास पशु शव निस्तारण केंद्र में गायों के कथित तौर पर कई क्षत-विक्षत शव पाए जाने के बाद प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। चंडीगढ़...
article-image
पंजाब

श्री खुरलगढ़ साहिब में बाबा संगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया : बा संगत सिंह चमकौर युद्ध में मुगल सेना से लड़ते हुए शहादत प्राप्त दी थी –

गढ़शंकर, 25 दिसम्बर : तप अस्थान श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक तीर्थ श्री खुरालगढ़ साहिब में शहीद भाई संगत सिंह जी की शहादत को समर्पित कीर्तन दीवान सजाया गया जिसमें बाबा केवल सिंह ने कीर्तन...
article-image
पंजाब

जिले में 1563 पोलिंग बूथ स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी: जिला चुनाव अधिकारी ने बताया भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से 

होशियारपुर, 18 अक्टूबर: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्री संदीप हंस ने बताया कि 19 सितंबर को पोलिंग स्टेशनों की रैशनेलाइजेशन संबंधी आयोजित बैठक में जिन प्रस्तावों पर विचार किया गया था, उन प्रस्तावों को...
Translate »
error: Content is protected !!