250 लोगों की शिकायतें :कैबिनेट मंत्री जिंपा ने जनता दरबार में सुनी, संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का जल्द हल करने के दिए निर्देश

by

होशियारपुर, 02 जुलाई:
कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने आज अपने कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर इन समस्याओं का जल्द से जल्द हल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए वचनबद्ध है और लोगों की जायज समस्याओं को समयबद्ध ढंग से हल करने को प्राथमिकता दी जा रही है। इस मौके पर उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, वरिंदर शर्मा बिंदु व अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने अपने कार्यालय में लगाए जनता दरबार में करीब 250 लोगों की अलग-अलग विभागों से संबंधित शिकायतों को गौर से सुनते हुए अधिकारियों को इन शिकायतों का नियमों के अनुसार जल्द हल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस, शिक्षा, जल सप्लाई व सेनीटेशन, सामाजिक सुरक्षा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, खाद्य व आपूर्ति, ड्रेनेज, माइनिंग, कृषि, परिवहन, सहकारी, नगर निगम, डेयरी विकास, बिजली विभाग आदि से संबंधित शिकायतों का मौके पर ही हल किया गया।
ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि वे अपने कार्यालय में जहां लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं वहीं मुख्य मंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर ही जिला प्रशासन की ओर से ‘सरकार तुहाडे द्वार’ अभियान के अंतर्गत गांवों में पहुंच कर लोगों की समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों की हर समस्या को समयबद्ध ढंग से दूर करना पंजाब सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख का सम्मान :सपीकर संधवां व डिप्टी सपीकर रोड़ी ने शानदार सेवाओं के लिए डीएसपी खख को किया सम्मानित

गढ़शंकर : शानदार सेवाओं के लिए डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख को सपीकर कुलतार सिंह संधवां व डिप्टी सपीकर जय कृष्ण सिंह रोड़ी ने विशेष तौर पर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि डीएसपी दलजीत...
article-image
पंजाब

विद्या मंदिर स्कूल के वॉलीबॉल खिलाड़ियों को ट्रैक सूट देकर स्कूल खेल विकास कमेटी के प्रधान कुलदीप सिंह ने किया सम्मानित।

 होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : ज़िला शिक्षा अधिकारी ललिता अरोड़ा तथा खेल कॉर्डिनेटर  जगजीत सिंह की देखरेख में वर्ष 2023-2024 तथा 2024-2025 के खेल इनाम वितरण समारोह स. स. स. बागपुर सतौर में करवाया गया। इसमें विद्या...
article-image
पंजाब

भाभी कमल कौर हत्याकांड का मुख्य आरोपी UAE भागा… लुकआउट सर्कुलर जारी

चंडीगढ़ :  पंजाब की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ ‘कमल कौर भाभी’ की हत्या के मामले में कथित मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों घटना के कुछ घंटों बाद ही संयुक्त अरब अमीरात (यूएई)...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

प्रेमिका ने प्रेमी का गुप्तांग काटकर खौफनाक घटना को दे डाला अंजाम : प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर प्रेमी को मिलने के लिए बुलाया था होटल में

मुजफ्फरनगर : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक प्रेमिका ने प्यार में धोखा मिलने पर अपने प्रेमी का गुप्तांग काटकर खौफनाक घटना को अंजाम दे डाला। आरोपी प्रेमिका ने घटना को उस समय...
Translate »
error: Content is protected !!