2500 पेज की चार्जशीट : पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाली ज्योति के खिलाफ जांच में ठोस सबूत

by

हिसार :  यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ ठोस सबूत मिले हैं। ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ पाकिस्तान के खिलाफ जासूसी का आरोप है। तीन महीने की जांच के बाद 2500 पेज की चार्जशीट फाइल की गई है।

ज्योति मल्होत्रा उर्फ ज्योति रानी का ‘ट्रैवेल विद जो’ नाम से यूट्यूब चैनल था। उसे हरियाणा के हिसार से मई में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस का कहना है कि वह पाकिस्तानी उच्चायोग में एहसान उर रहीम उर्फ दानिश के संपर्क में थी। इसके अलावा उसने कम से कम दो बार पाकिस्तान की यात्रा भी की थी।

लंबे समय से जासूसी
हिसार पुलिस ने अपनी चार्जशीट में बताया है कि ज्योति मल्होत्रा लंबे समय से जासूसी कर रही थी। एनडीटीवी के मुताबिक मल्होत्रा के रहीम के अलावा आईएसआई एजेंट शाकिर, हसन अली और नासिर ढिल्लों से संपर्क थे। बता दें कि पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद रहीम को 24 घंटे के अंदर भारत छोड़ने का आदेश दे दिया गया था। उसके ऊपर भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी संवेदनशील जानकारी पाकिस्तान को भेजने का आरोप था।

पाकिस्तान और चीन की यात्रा
इस चार्जशीट में यह भी बताया गया है कि ज्योति मल्होत्रा पिछले साल 17 अप्रैल को पाकिस्तान गई थी। वह 15 मई को भारत लौटी थी। महज 25 दिन बाद, 10 जून को ज्योति चीन गई और जुलाई तक वहां रुकी। इसके बाद वह नेपाल भी गई। बताया जाता है कि जब ज्योति करतारपुर कॉरिडोर के रास्ते पाकिस्तान गई थी तो उसने पाकिस्तानी पंजाब की मुख्यमंत्री और पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज का इंटरव्यू किया था। हरियाणा के एक अधिकारी ने बताया कि पहलगाम आतंकी हमले और भारत-पाकिस्तान के बीच चार दिन तक चले संघर्ष के दौरान ज्योति पाकिस्तानी अधिकारियों के संपर्क में थी।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर

एएम नाथ। चम्बा हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर जिला चंबा के तीन दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि 14 अगस्त को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा मंजूर : PM मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली : देश के राजनीतिक गलियारे से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सलाह...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत के बैठक कक्ष में जिला चंबा से संबंधित विकास कार्यों बारे समीक्षा बैठक आयोजित

केंद्रीय सूक्ष्म लघु व मध्यम तथा श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने की बैठक की अध्यक्षता एएम नाथ। चम्बा  :  एनएचपीसी कार्यालय बनीखेत के बैठक कक्ष में जिला चंबा से संबंधित विकास...
Translate »
error: Content is protected !!