252 किलो चूरा पोस्त के साथ कैंटर चालक सहित दो गिरफ्तार : प्याज के कट्टों में छुपाया था चूरा पोस्त

by

 पिपली :  हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने नेशनल हाईवे 144 पर उमरी चौक के नजदीक एक कैंटर चालक समेत दो लोगों को 252 किलो चूरा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक गुरशरण सिंह निवासी बरास व भूपेंद्र सिंह उर्फ पिन्दा निवासी रायपुर गुजरां जिला फतेहगढ़ साहिब (पजांब) मध्य प्रदेश से चूरा पोस्त लेकर पंजाब की ओर जा रहे थे।

एनसीबी के प्रभारी सुखपाल ने बताया कि पिपली चौक पर गश्त करते हुए टीम को सूचना मिली कि गुरशरण सिंह और पिन्दा अपने कैंटर में मध्य प्रदेश से चूरा पोस्त लेकर जीटी रोड से पंजाब जाएंगे। सूचना पर टीम ने उमरी चौक के नजदीक नाकाबंदी कर निगरानी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम ने एक कैंटर को रुकवाकर चालक से पूछताछ कर तलाशी ली। तलाशी के दौरान प्याज के कट्टों के बीच से पुलिस को 10 प्लास्टिक के कट्टों से कुल 252 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। थाना सदर में मामला दर्ज कर पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा को दी 12वीं के समकक्ष मान्यता

एएम नाथ। धर्मशाला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अमेरिका के अमेरिकन हाई स्कूल डिप्लोमा को राज्य की 12वीं कक्षा के बराबर मान्यता दे दी है। इस फैसले...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पॉर्न मूवी बनाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश : 5 महिलाओं समेत 18 लोग गिरफ्तार, एक्टर को 10 हजार, एक्ट्रेस को 20 हजार प्रतिदिन सैलरी

 लोनावाला : करीब दो हफ्ते पहले पुणे पुलिस ने लोनावाला के एक बंगले से पॉर्न मूवी बनाने वाले एक रैकेट का पर्दाफाश किया था। 5 महिलाओं समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक आफ बडौदा ने किया किसान पखवाडे़ का आयोजन

ऊना, 22 अक्तूबर: बैंक आफ बडौदा ने आज बटूही गांव में हमारा किसान, आत्मनिर्भर किसान विषय पर किसान पखवाडे़ का आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए बैंक के संयुक्त प्रबंधक मनोज कुमार ने दी।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सिरमौर में चिट्टे की रोकथाम के लिए 21 व 22 जनवरी को होगी विशेष ग्रामसभा -प्रियंका वर्मा

एएम नाथ।  नाहन, 17 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने निर्देश जारी करते हुए बताया कि जिला सिरमौर की सभी ग्राम पंचायतों में 21 व 22 जनवरी, 2026 को चिट्टे की रोकथाम के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!