26 साल से लोकसभा चुनावों में यहां लगातार कमल अपनी खुशबू बिखेर रहा : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में होगी कांग्रेस-भाजपा की कड़ी परीक्षा

by
अब जनता कितनी सुखी महसूस करती है, यह चुनाव नतीजे बताएंगे
एएम नाथ। हमीरपुर  :    इस बार होने जा रहे लोकसभा चुनाव हों या प्रस्तावित विधानसभा सीटों के उपचुनाव, 17 विधानसभा क्षेत्रों वाले संसदीय क्षेत्र हमीरपुर पर जनता की निगाहें खासतौर पर रहेंगी। इस बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र का इम्तिहान पास करना दोनों ही पार्टियों के लिए जरूरी भी होगा और मजबूरी भी। बात प्रदेश में सत्तासीन कांग्रेस की करें, तो पार्टी को इस बार संसदीय क्षेत्र में दोहरी परीक्षा से गुजरना है। प्रदेश के साथ पूरा देश भी जानता है कि लगभग 26 साल से लोकसभा चुनावों में यहां लगातार कमल अपनी खुशबू बिखेर रहा है। चार बार से लगातार अनुराग ठाकुर जनता की पसंद बने हुए हैं। अनुराग केंद्रीय मंत्री भी हैं और पांचवीं बार भी भाजपा हाईकमान ने उन पर यकीन जताया है। दूसरी तरफ कांग्रेस अभी तक यहां अपना चेहरा ही घोषित नहीं कर पाई है। पूरे प्रदेश के साथ इन चुनावों में खासकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में हर कोई यह देखना चाहेगा कि इस संसदीय क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री अपनी दस गारंटियों से जनता का कितना दिल जीत पाएं। हालांकि सरकार के पिछले 15 महीने के कार्यकाल को देखा जाए, तो सुक्खू अपने फैसलों से प्रदेश को सुख की सरकार देने में कामयाब हुए हैं। अब जनता कितनी सुखी महसूस करती है, यह चुनाव नतीजे बताएंगे।
लोकसभा चुनाव से बड़ा चैलेंज सीएम और डिप्टी सीएम के गृहजिलों में होने वाले चार विधानसभा सीटों के प्रस्तावित उपचुनाव हैं। अगर कोर्ट से बागी विधायकों को राहत नहीं मिली, तो लोकसभा चुनावों के साथ ही विधानसभा उपचुनाव की घोषणा चुनाव आयोग कर चुका है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

पंजाब से चिट्टे की फिर आई सप्लाई : लाखों की खेप सहित पकड़ा तस्कर

रोहित जसवाल।  कुल्लू।  पुलिस ने पंजाब के एक व्यक्ति से चिट्टा बरामद किया है। पतलीकूहल पुलिस थाना के एसएचओ ने अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। गश्त के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति...
article-image
पंजाब

ठाणे गांव के लोगों ने निमिषा मेहता को बताया दर्द, काटे गए राशन कार्ड जल्द बहाल कराने की लगाई गुहार : हर हाल में बहाल कराएं जायंगे गरीबों के राशन कार्ड…. निमिषा मेहता

गढ़शंकर, 26 जून : गरीब लोगों के काटे गए राशन कार्ड का दुख सुनने के लिए गढ़शंकर भाजपा हल्का इंचार्ज निमिषा मेहता ने हल्के के गांव ठाणे का दौरा किया। इस अवसर पर लोगों...
article-image
पंजाब

कोर्ट में शादी उसी समय की जब पिता का किया जा रहा था संस्कार – प्रेमी संग घर से फरार हुई बेटी : पिता ने लोक-लाज के डर से घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या

लुधियाना : जगराओं में प्रेमी संग घर से फरार हुई बेटी के पिता ने लोक-लाज के डर से घर में फंदा लगाकर आत्महत्या करने से पहले अपनी पत्नी को फोन कर कहा था कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पार्क में सबके सामने ही एक कपल ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं : लड़का और लड़की पार्क में ही वो सब करने लगे

कोलंबिया : कई बार कपल यह भूल जाते हैं कि वह पब्लिक प्लेस पर बैठे हुए हैं और उन्हें मर्यादा में रहना चाहिए। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जब ऐसे कपल के...
Translate »
error: Content is protected !!