26 जुलाई को होगा युवा मंडलों का चयन, ऑन द स्पॉट पहुंचकर भी हो सकते हैं चयन प्रक्रिया में शामिल

by
धर्मशाला, 22 जुलाई :  जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी कांगड़ा मनमोहन कुमार ने बताया कि जिले में नोडल युवा मण्डल योजना के तहत वर्ष 2023-25 के लिए खंड स्तर पर सक्रिय युवा मण्डलों व संस्थाओं से आवेदन मांगे गए थे। उन्होंने बताया कि इसके तहत नोडल युवा मण्डलों का चयन 26 जुलाई, 2023 को किया जाना तय हुआ है। उन्होंने बताया कि जिन स्वैच्छिक संस्था/ युवा क्लब/ युवा मण्डल ने अभी तक इसके लिए आवेदन नहीं किया है वे अपने पिछले दो वर्ष के कार्यक्रम व गतिविधियों के विवरण तथा रिपोर्ट फाइल सहित 26 जुलाई को कार्यालय जिला युवा सेवा एवं अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला (खेल परिसर धर्मशाला) में व्यक्तिगत रूप से पहुंच कर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
इन दस्तावेजों के साथ पहुंचें
उन्होंने बताया कि भाग लेने के लिए युवा मण्डल या संस्था सोसाइटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम-1860 (संशोधित 2006) में पंजीकृत युवा स्वैच्छिक संस्थाएं/ युवा मण्डल) के तहत पंजीकृत होने चाहिए। आवेदन पत्र के साथ पिछले दो वर्षों में की गई युवा विकासात्मक गतिविधियों का पूर्ण ब्यौरा/फाइल, सभी कार्यक्रम/गतिविधियों की रिपोर्ट जिसमें सत्यापित फोटो व प्रेस न्यूज कटिंग फाइल में लगी हो, भी संलग्न करें। साथ ही निष्पादित युवा गतिविधियों के लाभार्थी अथवा सम्बन्धित विभाग से सत्यापित प्रमाण-पत्र भी लगाएं। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा मण्डल इन सब दस्तावेजों के साथ 26 जुलाई को जिला युवा सेवा एवं अधिकारी कांगड़ा स्थित धर्मशाला (खेल परिसर धर्मशाला) में व्यक्तिगत रूप से पहुंचना सुनिश्चित करें।
यह रहेगा कार्य
उन्होंने जानकारी दी कि युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा राज्य युवा बोर्ड के सौजन्य से प्रति दो वर्षों के अन्तराल के उपरान्त खण्ड स्तर पर सक्रिय युवा मण्डलों/संस्थाओं में से नोडल युवा दल का चयन किया जाता है। चयनित युवा मण्डल एवं योजना के अंतर्गत अनुबन्धित युवा स्वयंसेवी के माध्यम से आगामी दो वर्षों तक युवा विकासात्मक गतिविधियों तथा विभागीय कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है।
योजना में खंड स्तर पर प्रति वर्ष नोडल युवा मण्डल/संस्था के माध्यम से ही 35000 रुपये का खेल व सांस्कृतिक सामग्री अनुदान और विकास खण्ड के लिए चयनित युवा स्वयंसेवी के लिए 3000 रूपये मासिक मानदेय का भी प्रावधान है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

हिमाचल प्रदेश

सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जनवरी 2026 सांय 5 बजे तक एएम नाथ। चम्बा : जिला चंबा में सेवानिवृत्त राजस्व अधिकारियों से पुनर्नियोजन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, आवेदन की अंतिम तिथि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डायरिया नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य करें – DC जतिन लाल

उपायुक्त की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित एएम नाथ। ऊना, 27 जून। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने कहा कि डायरिया नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए सभी विभाग आपसी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी- पधर पुलिस को बड़ी सफलता, 2.244 किलो चरस जब्त

एएम नाथ। मंडी : मंडी जिला में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पधर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पधर थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई के दौरान...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता, 30 खिलाड़ियों ने दिखाया दम : एसपी अमित यादव ने दी खेलों को बढ़ावा देने की प्रेरणा

रोहित जसवाल।  ऊना, 28 जून :  हिमाचल प्रदेश स्विमिंग एसोसिएशन के सौजन्य से शनिवार को ऊना के स्विंग सिंग एंड स्विम स्लिम तरणताल में पहली एक दिवसीय जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता का सफल आयोजन...
Translate »
error: Content is protected !!