26 अप्रैल से 5 मई तक तहसील कांप्लेक्स के अंदर नहीं जाएगा कोई वाहनः एस.डी.एम

by

– उपरोक्त समय के दौरान नए तहसील कांप्लेक्स के अंदर जाने वाली सड़क का करवाया जाएगा निर्माण कार्य

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : एस.डी.एम होशियारपुर संजीव कुमार ने बताया कि नए तहसील कांप्लेक्स होशियारपुर की बिल्डिंग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसी कड़ी में 26 अप्रैल से 5 मई तक मेन गेट से अंदर की ओर जाने वाली सड़क के निर्माण/मरम्मत का कार्य किया जाएगा।

एस.डी.एम ने बताया कि इस निर्माण कार्य के चलते यह आवश्यक है कि किसी भी प्रकार की सरकारी अथवा निजी वाहनें उपरोक्त अवधि में तहसील कांप्लेक्स होशियारपुर के भीतर न जाएं, जिससे सड़क निर्माण का कार्य सुचारु रूप से संपन्न किया जा सके।

इसके अतिरिक्त, तहसील कांप्लेक्स की पार्किंग व्यवस्था के ठेकेदार को निर्देशित किया गया है कि वह मेन गेट के बाहर स्थित सड़क पर वाहनों को क्रमबद्ध तरीके से खड़ा करवाने की जिम्मेदारी निभाएंगे, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा न आए।

एस.डी.एम. होशियारपुर ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करें, जिससे तहसील कांप्लेक्स के अंदर चल रहे निर्माण कार्य को सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

प्रदेश के इतिहास में पहली बार बजट आकार में कोई वृद्धि नहीं : जयराम ठाकुर

सरकार की नाकामी और झूठ से भरा है वर्तमान बजट केंद्र सरकार की योजनाओं के भरोसे ही बढ़ सकती है हिमाचल के विकास की गाड़ी एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश सरकार के बजट अनुमान...
article-image
पंजाब

Shaheed Bhagat Singh and his

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha /Mar.23 : A panel discussion under the Presidentship of District Governor Ally. Vivek Sahni was organized here today at the local Shiraz Hotel by Alliance Club International District 119 on the martyrdom...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

800 करोड़ की साइबर ठगी का मामला: कंबोडिया से चल रहा था रैकेट, ऐप बनाकर करते थे मनी लॉन्ड्रिंग

जालंधर। देशभर में करोड़ों की साइबर ठगी करने के सरगना कंबोडिया में बैठे है, जिन्होंने वर्ष 2024 में 17 हजार फर्जी बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर 800 करोड़ से अधिक का चूना भारत वासियों...
article-image
पंजाब , समाचार

गढ़शंकर में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न : भयंकर गर्मी के दौरान लोगों ने उत्साह पूर्वक किया मतदान

गढ़शंकर 1 जून – 2024 लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आनंदपुर साहिब के गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने गढ़शंकर के 1 लाख बहतर हजार एक सौ...
Translate »
error: Content is protected !!