29 को डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर में सोलिस वैलनेस सैंटर के सहयोग से लगेगा योग कैंप: डिप्टी कमिश्नर

by

कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए फोन नंबर 7973032699 या 7888515605 पर करें काल या डिजिटल लाईब्रेरी रिसेप्शन पर नोट करवाएं नाम
होशियारपुर, 27 जुलाई:
डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि जिला प्रशासन होशियारपुर की ओर से सोलिस वैलनेस सैंटर के सहयोग से 29 जुलाई को सुबह साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक डिजिटल लाईब्रेरी, जोधामल रोड, सामने रैड क्रास कार्यालय में योग कैंप लगाया जा रहा है। यह कैंप होशियारपुर के समूह निवासियों के लिए नि:शुल्क है और कोई भी इसमें हिस्सा ले सकता है। उन्होंने कहा कि इस  डिजिटल लाईब्रेरी को प्रशिक्षण केंद्र के तौर पर उत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन की ओर से यह प्रयास किया जा रहा है।
डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि डिजिटल लाईब्रेरी होशियारपुर अपनी शुरुआत से ही अपने रजिस्टर्ड सदस्यों व आम लोगों खासकर नौजवानों के लिए अलग-अलग गतिविधियां करवा रही है। यह योग सत्र उन गतिविधियों की कड़ी में ही है और इसका उद्देश्य स्वस्थ जीवन जीने की आदत पैदा करना है। उन्होंने कहा कि इस सत्र का नेतृत्व योग इंस्ट्रक्टर द्वारा किया जाएगा व इसमें कई तरह आसन व प्राणायाम का अभ्यास शामिल होंगे।
कोमल मित्तल ने कहा कि योग कैंप शहर वासियों के लिए योग के लाभों के बारे में जानने व अपनी समूचे स्वास्थ्य व तंदुरुस्ती को बेहतर बनाने का एक अच्छा मौका है। उन्होंने इच्छुक लोगों को कैंप के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की, क्योंकि सीटें सीमित हैं। कैंप में रजिस्ट्रेशन के लिए फोन नंबर 7973032699 या 7888515605 पर काल करके या डिजिटल लाईब्रेरी के रिसेप्शन पर अपना नाम नोट करवाया जा सकता है।
—–

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाबी की प्रोफेसर ने हॉस्टल में फंदा लगा दे दी जान : प्रेमी और उसके पिता कर रहे थे परेशान

अमृतसर : प्रेमी, उसके पिता और एक अन्य व्यक्ति के परेशान किए जाने से दुखी अमृतसर के खालसा काॅलेज फाॅर वुमन की प्रोफेसर ने हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

हम एक ऐसे चुनाव में जीत हासिल नहीं कर सके, जो… शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था: बिहार में करारी हार के बाद राहुल गांधी का पहला रिएक्शन

बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए से करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहली प्रतिक्रिया दी है । राहुल गांधी ने कहा कि मैं बिहार के उन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्य्मंत्री सुक्खू व पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने अमृतसर में ऐतिहासिक वाघा बॉर्डर पर भव्य बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का किया अवलोकन

वाघा बॉर्डर(अमृतसर): मुख्य्मंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज पंजाब के अमृतसर में ऐतिहासिक वाघा बॉर्डर पर भव्य बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी का अवलोकन किया। वाघा बॉर्डर पर प्रत्येक...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

दो करोड़ की लागत से तीन मंजिला भवन किया जाएगा निर्मित : सीनियर सेकेंडरी स्कूल खुंडियां बनेगा माॅडल स्कूल: संजय रत्न

वार्षिक उत्सव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित ज्वालामुखी/तलवाड़ा(राकेश शर्मा) विधायक संजय रत्न ने कहा कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला को माॅडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। दो करोड़ की लागत से...
Translate »
error: Content is protected !!