3 बहनों के भाई की मौत-बारात से लौट रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी : 6 दोस्त थे सवार

by
हिमाचल प्रदेश में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं और युवा जिंदगियां काल के मुंह में समा रही हैं. ताजा मामला सूबे के सिरमौर जिले का है. यहां पर बारात से लौट रही एक स्कॉर्पियो खाई में गिर गई और चालक की मौत हो गई. हादसे में चार अन्य युवक घायल हैं।
फिलहाल, हादसे के कारणों का पता नहीं चला है. दो घायलों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है.
जानकारी के अनुसार, सिरमौर के शिलाई की यह घटना है. यहां पर एक बारात दुल्हन को लेकर लौट रही थी. ऐसे में बारात में एक स्कॉर्पियो भी शामिल थी. जो कि करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी.
बताया जा रहा है कि शिलाई से यह बारात मस्तभोज के चयोग गांव गई थी. शुक्रवार शाम को बारात वापल सौट रही थी कि शिल्ला गांव में शिम्बलधार के पास हादसा हो गया. घटना के बाद मौके पर चीख़-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने घायलों को मौके से रेस्क्यू किया। दो घायलों को नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।यहां से दोनों को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है. हादसे में मोहन नेगी नाम के युवक की मौत हो गई. उधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में भेजा गया है।
तीन बहनों का भाई था मोहन
हादसे में मारे गए मोहन नेगी तीन बहनों के भाई थे। उनका एक अन्य भाई है. बताया जा रहा है वह काफी मजाकिया स्वभाव के थे. हादसे के दौरान वही गाड़ी चला रहे थे. हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

298 आवेदनों का निपटारा : पुलिस द्वारा सब डिवीजन स्तर पर शिकायत निवारण कैंप आयोजित 

 होशियारपुर  , 4 फरवरी: एसएसपी सुरेंद्र लांबा आईपीएस वरिष्ठ पुलिस कप्तान होशियारपुर के निर्देशानुसार सभी पुलिस स्टेशनों और उप-मंडल स्तर पर जनता की शिकायतों के समाधान के लिए 3 और 4 फरवरी को एक...
article-image
पंजाब

सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया संत नारायण दास ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने गांव बाहोवाल स्थित संत नारायण दास ब्लाइंड स्कूल का दौरा किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सांसद से...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

छात्रा से अश्लील हरकत पर टीचर सस्पेंड : सलूणी के प्राइमरी स्कूल में शिक्षा विभाग ने जांच बिठाई

एएम नाथ। चम्बा : सलूणी उपमंडल की एक सरकारी प्राथमिक पाठशाला में अध्यापक द्वारा छात्रा से अभद्र व्यवहार व अश्लील हरकत के मामले पर शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक बलवीर सिंह ने आरंभिक जांच के बाद...
Translate »
error: Content is protected !!