3 युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ मनाईं रंगरेलियां दो दिन बाद युवकों के होश फाख्ता

by

वृंदावन: सर्राफा बाजार के युवकों ने मथुरा से तीन युवतियों को होटल में बुलाया और कमरे में युवतियों के साथ रंगरेलियां मनाईं। लेकिन, युवकों के होश फाख्ता दो दिन बाद उस समय उड़ गए। जब होटल के कमरे में मनाई गई रंगरेलियों की वीडियो उनके मोबाइल पर आ गईं।

ये वीडियो किसी और ने नहीं, बल्कि उन युवतियों ने ही डाली थीं। जिनके साथ युवकों ने रंगरेलियां मनाई थीं। मोबाइल पर वीडियो डालने के साथ युवतियों ने वीडियो वायरल न करने के एवज में युवकों से तीस लाख रुपये की डिमांड कर दी।   कोतवाली क्षेत्र के सर्राफा बाजार निवासी शिविर अग्रवाल एवं गिरीश अग्रवाल ने दर्ज करवाये मुकदमे में थाना हाइवे की नवादा निवासी अर्जिता उर्फ किरण, पूजा एवं रीना पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़ितों ने 24 मार्च को होटल इदयान पैलेस के कमरा नंबर 409 में युवतियों की सहमति से उन्हें बुलाया। इसके लिए युवतियों ने तीन हजार प्रति युवती के रूप में नौ हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से ट्रांसफर करवा लिये।

युवतियों ने कैमरा कर दिया था फिट :  आरोप है युवतियां पीड़ितों से करीब आधा घंटे पहले होटल के रूम में पहुंच गईं और कहीं कैमरा फिट कर दिया। जब वे होटल के रूम में पहुंचे तो सहमति होने के कारण रूम में एकसाथ रहे। इस दौरान युवतियों ने पूरा वाकया वीडियो में कैद कर लिया। इसके बाद 27 मार्च को उनके मोबाइल पर युवतियों ने होटल के कमरे के अश्लील वीडियो डाल दिए और 30 लाख रुपये की डिमांड कर दी। धमकी दी कि अगर तीस लाख रुपये न दिए तो वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे।

युवक की बिगड़ी तबियत :   घटना की जानकारी मिलने पर शिविर के बड़े भाई शरद की तबीयत बिगड़ गई। जिसे फरीदाबाद के मेट्रो हास्पिटल में भर्ती करवाना पड़ा। युवतियों को 28 व 29 मार्च को मिलने के लिए बुलाया और समझौता करने की बात कही। इसके लिए 50 हजार रुपये भी युवतियों को दिए। लेकिन, युवतियां कम से कम 15 लाख रुपये के लिए लगातार ब्लैकमेल कर रही हैं।

युवतियों के खिलाफ दी शिकायत :   पीड़ितों ने ब्लैकमेल कर रहीं युवतियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने आरोपित युवतियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जबरन वसूली, धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया पीड़ितों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

परमपाल कौर सिद्धू ने पंजाब सरकार को दिया करारा जवाब : पंजाब सरकार को जो कारवाई करनी है करें, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, VRS को लेकर एप्लीकेशन में कुछ भी झूठ नहीं लिखा

बठिंडा लोकसभा सीट से बीजेपी की प्रत्याशी और IAS अफसर से वीआरएस के लिए आवेदन करने वाली परमपाल कौर सिद्धू ने पंजाब सरकार को करारा जवाब दिया है। परमपाल कौर ने IAS से VRS...
article-image
पंजाब

गैंगस्टरों के परिवारों की शादियों में जा रहे अकाली नेता …क्या गैंगस्टरों के जरिए सत्ता में आना चाहते हैं सुखबीर बादल?…..धालीवाल

अजनाला : आम आदमी पार्टी पंजाब के मुख्य प्रवक्ता और हलका अजनाला से विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल, शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी और...
article-image
पंजाब

प्रेरणादायक पुस्तक “वो प्रेम बनो जो तुम्हें कभी नहीं मिला” का विमोचन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष हो रहा है कि *वो प्रेम बनो जो तुम्हें कभी नहीं मिला* नामक नई और प्रेरणादायक पुस्तक का विमोचन किया गया है, जिसे प्रीति नारंग ओहरी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

रात को कैसे तय होता कि कृतिका के पास रहना है या पायल के पास : अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियों ने खोले जिंदगी से जुड़े कई राज

यूट्यूब पर व्लॉग्स देखने के शौकीन अरमान मलिक को जरूर जानते होंगे। उनके चर्चित होने की वजह भी खास है। अरमान ने दो शादियां की हैं और अब उनके 4 बच्चे हो गए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!