3 लाख 88000 हजार रूपए की ठगी : तीन व्यक्तियों को विदेश भेजने के नाम पर, 1 खिलाफ बिभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज

by

तलवाड़ा (राकेश शर्मा) : ब्लाक तलवाड़ा के अंतर्गत पढ़ने गांव संथवा के एक व्यक्ति द्वारा तीन व्यक्तियों को विदेश भेजने के नाम पर उनसे 3 लाख 88000 हजार रूपए की ठगी करने के आरोप में तलवाड़ा पुलिस ने उन के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
थाना प्रभारी सरदार हर गुरदेव सिंह ने बताया कि बलविंदर सिंह पुत्र हरजीत सिंह निवासी गांव पंडोरी भगत तहसील मुकेरिया, गुरचरण सिंह पुत्र बलविंदर सिंह निवासी बलडवाल तहसील बटाला जिला गुरदासपुर व रोहित राणा पुत्र गुलशन सिंह निवासी हरदो खुदंपुर तहसील मुकेरिया जिला होशियारपुर आदि ने बताया कि वह विदेश जाने के इच्छुक थे।इस बीच हमारी मुलाकात रंजीत कुमार पुत्र लेखराज, परवती पत्नी लेखराज निवासी संथवा(रौली) डाकघर फतेहपुर तहसील मुकेरिया के साथ 14 अगस्त 2022 को हुई। उक्त लोगो ने हम सभी को विदेश भेजने के लिए 3 लाख मे बात तय होने के पश्चात हमसे विदेश भेजने के लिए जरूरी कागज पत्र हम से ले लिए गए। फिर उनके द्वारा बताएं गए विभिन्न बैंकों के अकाउंटो में हम सभी ने रुपए जमा करवा दिए। इस दौरान उक्त व्यक्ति ने हमें फर्जी टिकटे व फर्जी वीजे की रसीद सौंप दी जिसके कारण हम विदेश नहीं जा सके।इस बीच इस संदर्भ में हमने उक्त आरोपी के गांव की सरपंच सरोज वाला व गांव संथवा (रौली) की सरपंच सीमा देवी के ध्यान में भी इस मामले को लाया गया।इस मामले के पीड़ितो ने बताया कि इस मामले की शिकायत हमने एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल की गई और
एसएसपी होशियारपुर सरताज सिंह चाहल ने इस मामले की इंक्वारी डीएसपी मुकेरिया कुलविंदर सिंह विर्क मार्क की गई। डीएसपी मुकेरिया कुलविंदर सिंह विर्क के द्वारा पूर्ण गहनता के साथ जांच पड़ताल करने के पश्चात की जिसमें लेखराज पुत्र लेट विशंभर दास,परवती पत्नी लेखराज सभी निवासी गाँव संथवा(रौली) डाकघर फतेहपुर तहसील मुकेरिया जिला होशियारपुर आदि के विरूद्ध आरोप साबित नही हो सके। लेकिन इस हुई ठगी के सन्दर्भ मे मामला तलवाड़ा थाना में दर्ज करने के आदेश जारी किये गए। लेकिन रंजीत कुमार पुत्र लेखराज निवासी गाँव संथवा(रौली) डाकघर फतेहपुर तहसील मुकेरिया जिला होशियारपुर को इस मामले मैं आरोपी माना जिसके बाद विदेश भेजने के सन्दर्भ में की गई ठगी के सम्बंध मे रंजीत कुमार पुत्र लेखराज के खिलाफ बिभिन्न धाराओं के तहत पुलिस थाना मुकेरिया मेँ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।:

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गैंगस्टरों को कैसे मिली सुरक्षा ?.. हाई कोर्ट सख्त बुलेटप्रूफ गाड़ियों पर : पंजाब सरकार से पूछे सवाल

चंडीगढ़ :  पंजाब में गैंगस्टरों द्वारा बुलेटप्रूफ गाड़ियों के इस्तेमाल के मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अब राज्य सरकार हरकत में आ गई है।  होशियारपुर के एक गैंगस्टर द्वारा...
article-image
पंजाब

श्री खुरालगढ़ साहिब में चल रहे विकास कार्यों के लिए ग्रांट जारी करने के लिए लाली द्वारा मुख्यमंत्री चन्नी का धन्यवाद

गढ़शंकर 17 नवंबर। अखिल भारतीय यूथ कांग्रेस के महासचिव और हिमाचल प्रदेश के इंचार्ज अमरप्रीत सिंह लाली द्वारा पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने श्री...
article-image
पंजाब

विजिलेंस चीफ ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में सस्पेंड : AIG विजिलेंस हरप्रीत सिंह और SSP विजिलेंस स्वर्णप्रीत सिंह भी सस्पेंड

चंडीगढ़ । पंजाब की भगवंत मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्राइविंग लाइसेंस घोटाले में विजिलेंस चीफ को सस्पेंड कर दिया है. ये फैसला तब लिया गया, जब ये सामने...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुठार बीत में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव का शुभारंभ, हरित आवरण के लिए मिलेंगे 10 करोड़ रुपये : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रुद्राक्ष का पौधा लगाकर शुरू किया अभियान

ऊना में इस वर्ष करीब 2 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य ऊना, 14 अगस्त। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से हरोली विधानसभा क्षेत्र के कुठार बीत में शुक्रवार को 77वें जिला...
Translate »
error: Content is protected !!