3 साल की बेटी से दुष्कर्म : मां और उसका बॉयफ्रेंड गिरफ्तार, अश्लील वीडियो फोन में मिले

by

मोहाली। मोहाली में तीन साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म उसकी मां और उसके बॉयफ्रेंड की तरफ से किया गया है। पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपितों की पहचान रणजीत सिंह (30 साल) निवासी जिला मानसा के रूप में हुई है। आरोपित रणजीत सिंह के पीड़ित लड़की की मां के साथ पिछले करीब एक साल से अवैध संबंध थे। वह दोनों मिलकर तीन साल की बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते थे।
पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों को अदालत में पेश कर दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस अब दोनों आरोपितों से मामले के बारे में और पूछताछ कर रही है।
पीड़ित की मां खुद बनाती थी छेड़छाड़ के वीडियो
पीड़ित की मां खुद ही अपनी बेटी से छेड़छाड़ के वीडियो बनाती थी। जब उसका बॉयफ्रेंड नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। तब वह उसे रोकने के बजाय उसके वीडियो बनाकर फोन में रख लेती थी। फोन में वीडियो देखकर ही पिता को अपनी बेटी से छेड़छाड़ के बारे में पता चला है।
पिता की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ दुष्कर्म करने (65/2), किसी सरकारी व्यक्ति का रूप धारण करने (204), धमकी देने (351/2) और प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस की धारा छह के तहत यह मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस की वर्दी पहनकर पिता को धमकाता था
पीड़िता के पिता ने बताया कि आरोपित रणजीत सिंह खुद को एक पुलिस अधिकारी बताता था। वह इसके लिए पुलिस की वर्दी पहनकर हथियारों के साथ अपने वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर डालता था। वह पीड़ित के पिता को धमकी देकर कहता था कि अगर उसने शिकायत की तो वह उसको ही पुलिस से गिरफ्तार करवा देगा।
पुलिस को अब आरोपितों की रिमांड के दौरान पुलिस की वर्दी और वह हथियार भी बरामद करने हैं। इसी का हवाला देकर पुलिस ने अदालत से आरोपितों का रिमांड हासिल किया है।
जीरकपुर में मिली थी नवजात बच्ची
11 मार्च को ढकोली क्षेत्र में स्थित गुरु नानक नगर इलाके के श्मशान घाट के पास एक खाली प्लाट में एक नवजात बच्ची मिली थी। यह बच्ची साड़ी के एक कपड़े में लपेटी हुई थी। दोपहर को करीब 3:15 बजे पास में किराने की दुकान करने वाले नरेश फौजी ने उस बच्ची को देखा था।
इसके बाद उन्होंने अस्पताल के अंदर ढकोली में आशा वर्कर के तौर पर काम करने वाली रणजीत कौर को फोन किया। फोन के तुरंत बाद रणजीत कौर मौके पर पहुंच गई थी। उसके साथ गुरु नानक नगर में रहने वाली अन्य महिलाएं रवनीत कौर, अनुराधा वसीम, नेहा त्यागी आदि भी पहुंच गई थी। उन्होंने बच्ची को कूड़े के ढेर से उठाया और कम्युनिटी सेहत सेंटर के अंदर ढकोली में ले गई। इसके बाद उन्होंने एक अन्य महिला को बुलाकर बच्ची को दूध पिलाया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ऐच्छिक नीति घटकर आधी, मंत्री खर्च कर सकेंगे सिर्फ 1.50 करोड़ : ले मुख्यमंत्री को ऐच्छिक ग्रांट के रूप में 10 करोड़ और कैबिनेट मंत्रियों को तीन करोड़

चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट की बैठक में स्कूलों की साफ-सफाई और सुरक्षा समेत चार बड़े फैसलों पर मोहर लगी। इसके तहत प्रदेश के स्कूलों की साफ-सफाई, सुरक्षा और मैनेजमेंट के लिए एमएमसी (स्कूल मैनेजमेंट...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश को दिल्ली में दी गई अंतिम विदाई

दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले हरीश राणा आखिर दुनिया को अलविदा कह गए। गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित राज एंपायर सोसाइटी निवासी हरीश ने मंगलवार शाम को अंतिम सांस...
article-image
पंजाब

सदरपुर में अवैध माइनिंग युद्धस्तर पर : 20 से 25 फीट गहराई तक की जा रही है अवैध माइनिंग

गढ़शंकर, 10 नवम्बर :  माइनिंग माफिया दुआरा गांव सदरपुर में  20 से 25 फीट गहरी अवैध माइनिंग की गई है। और यह निरंतर जारी है। यह माइनिंग क्रशर मालिक के कारिंदों द्वारा की गई...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा सहायिका के भरे जाएंगे 17 पद

राकेश शर्मा : देहरा /तलवाड़ा – बाल विकास परियोजना देहरा के अधीन उपमंडल ज्वालामुखी में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तीन तथा आंगनबाड़ी सहायिका के 17 रिक्त पद भरे जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी देहरा सुशील शर्मा ने...
Translate »
error: Content is protected !!