3 एसएचओ लाइन हाजर, एक चौंकी इंचार्ज का तबादला : युद्ध नशे विरुद्ध’ में दिलचस्पी न दिखाने पर

by
गुरदासपुर। पंजाब सरकार की तरफ से नशे के खिलाफ छेड़ी मुहिम ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ में दिलचस्पी ना दिखने वाले तीन थानों के एसएचओ को एसएसपी गुरदासपुर आदित्य द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके अलावा एक चौंकी इंचार्ज का तबादला कर दिया गया है एवं एक चौकी इंचार्ज को चेतावनी भी दी गई है। एसएसपी गुरदासपुर ने कहा कि नशे को रोकने के लिए पुलिस पूरी सख्ती से काम कर रही है।
लाइन हाजिरकिया  इन अधिकारियों को 
एसएचओ थाना सिटी गुरदासपुर, एसएचओ थाना बहरामपुर एवं एसएचओ थाना पुराना शाला को लाइन हाजिर किया गया है और जोड़ा छतरां चौकी इंचार्ज का तबादला कर दिया गया है जबकि पुलिस चौकी बरियार इंचार्ज को चेतावनी दी गई है कि नशे के खिलाफ कार्रवाई करने में किसी तरह की ढील न बरती जाए अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
 एसएसपी आदित्य ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि काम के प्रति और नशा रोकने में सरगर्मी ना दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ ऐसी ही कार्रवाई की जाएगी।
इससे पहले भी हुआ था तबादला
इससे पहले इरादा कत्ल के एक मामले में FIR ना दर्ज करने के कारण कुछ दिन पहले एसएसपी ने थाना घुम्मन कलां प्रभारी का भी निलंबन कर दिया था। एसएसपी गुरदासपुर ने कहा कि पंजाब सरकार के सख्त आदेश है कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और जो लोग नशा करने के आदी हैं उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों में दाखिल करवाया जा रहा है ताकि वह नशा छोड़कर अपना अच्छा भविष्य बना सके। वहीं उन्होंने कहा कि नशा बेचने वालों की जानकारी देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा इसलिए लोग आगे आकर पुलिस को बताएं कि कहां-कहां नशा बिक रहा है पुलिस द्वारा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वन विभाग में ठेकेदारी लाइसेंस के लिए 500 की जगह अब देने होंगे पांच हजार

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में ठेकेदारी लाइसेंस फीस दस गुना बढ़ा दी है। अब नए पंजीकरण पर 500 रुपये की जगह पांच हजार रुपये अदा करने होंगे। करीब 30...
article-image
पंजाब

पंजाब के पानी को लेकर खतरनाक रिपोर्ट : केंद्र का दिल दहला देने वाला खुलासा!

पंजाब में ग्राउंड वॉटर अब पीने लायक नहीं रह गया है। कई शहरों में पानी लोगों को बीमार कर सकता है. इतना ही नहीं, कई जिलों के पानी में घातक धातुओं का मिश्रण होता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

अगस्त और सितंबर में अभी और कितना बरसेंगे बादल? ..मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट… जानिए मानसून का ताजा हाल

एएम नाथ । शिमला/ चंडीगढ़ : भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है। देश में मानसून ऋतु के दूसरे चरण (अगस्त और सितंबर) में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

हत्या की अरनियाला से अगवा नौजवान की : नंगल नहर में फेंका था शव,  पुलिस ने दिन भर चलाया सर्च अभियान, अभी सुराग नहीं

रोहित जसवाल। ऊना :  ऊना  के साथ लगते अपर अरनियाला से अपहृत युवक का बर्बरता से कत्ल कर शातिरों ने शव नंगल नहर में फेंक दिया।  इसका खुलासा आरोपितों ने पुलिस रिमांड के दौरान...
Translate »
error: Content is protected !!