3 दिनों तक घनी धुंध की चेतावनी… अगले हफ्ते हो सकती है हल्की बारिश, जानें मौसम का हाल

by

चंडीगढ़ : पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अगले तीन दिनों तक घनी धुंध पड़ने की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट लगाया है. हालांकि, इस दौरान ठंड की लहर  नहीं चलेगी।

अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में राज्य का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री बढ़ा है, जो सामान्य से लगभग 3.9 डिग्री ज्यादा है. पटियाला में 23 डिग्री और चंडीगढ़ में 23.4 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज हुआ. अमृतसर में सबसे कम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

छह जिलों में धुंध का सबसे ज्यादा असर

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के कई क्षेत्रों में घनी धुंध रहेगी. अमृतसर-अंबाला और दिल्ली हाईवे पर भी दृश्यता काफी कम रह सकती है. इसके चलते ड्राइवरों को सफर के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है. रविवार को अमृतसर, पटियाला, बठिंडा, लुधियाना, गुरदासपुर और फरीदकोट में विज़िबिलिटी 0 से 100 मीटर के बीच दर्ज की गई, जिससे ट्रैफिक पर भी असर पड़ा।

इस समय दक्षिणी पाकिस्तान के ऊपर बना पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा है. इसका असर समुद्र तल से 3.1 किमी तक और ऊपरी हवा में लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई तक महसूस किया जा रहा है. 19 और 21 जनवरी की रात से दो पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को लगातार प्रभावित कर सकते हैं. इसके चलते पंजाब में मौसम में बदलाव आने की संभावना है।

22-24 जनवरी को बारिश की संभावना

मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार, 22 और 23 जनवरी को पंजाब में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. 24 जनवरी को भी एक बार फिर बारिश होने की संभावना जताई गई है. अगले 4-5 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है, जिससे रात की ठंड कुछ कम महसूस होगी।

19 जनवरी: अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में घनी धुंध की संभावना है. मौसम शुष्क रहेगा।

20 जनवरी: अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में छह जिलों में फिर घनी धुंध पड़ेगी।

21 जनवरी: अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कोई चेतावनी नहीं. मौसम साफ और शुष्क रहेगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

*स्वर्गीय मनजीत सिंह लाली की स्मृति में ग्राम स्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

होशियारपुर : दलजीत अजनोहा : गांव लंगेरी स्थित न्यू स्पोर्ट्स क्लब ने अध्यक्ष हरबलराज सिंह राजा यूके व गुरभजन सिंह बेल्जियम की देखरेख में स्वर्गीय मनजीत सिंह लाली की याद में गांव स्तरीय फुटबॉल...
article-image
पंजाब

मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाने के लिए किया रोष प्रदर्शन

गढ़शंकर :21 अगस्त: जनवादी स्त्री सभा द्वारा तहसील गढ़शंकर के गांव लहरा, गढ़ी मट्टों, गढ़शंकर में मनदीप कौर अमरीका के कातिलों को सजाएं दिलाए जाने की मांग को लेकर रोष प्रदर्शन किए गए। इस...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

खालसा कालेज गढ़शंकर तथा धमाई द्वारा फाइनल में प्रवेश  –  यंग फुटबॉल क्लब माहिलपुर तथा लायलपुर खालसा कॉलेज जालंधर द्वारा सेमी फाइनल में प्रवेश 

22वें राज्य स्तरीय ओलंपियन जरनैल सिंह यादकारी फुटबॉल टूर्नामेंट का तीसरा दिन- गढ़शंकर, 9 फरवरी: ओलंपियन जरनैल सिंह फुटबॉल टूर्नामेंट कमेटी गढ़शंकर द्वारा स्थानीय बब्बर अकाली खालसा कॉलेज के ओलंपियन जरनैल सिंह यादगारी फुटबॉल...
article-image
पंजाब

Congress’s big protest in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Sept.17 :  A big Dharna was organized in Hoshiarpur today under the Assembly constituency, under the leadership of former Cabinet Minister Sundar Sham Arora. Senior Congress leaders and local citizens participated in the...
Translate »
error: Content is protected !!