3 सरकारी स्कूलों के 300 बच्चों ने अटेंड की एकस्ट्रा क्लासिज : बाढ़ प्रभावित स्कूलों के बच्चों की एकस्ट्रा क्लासिज लगवा पढ़ाई के गैप को किया कवर

by

बच्चों का हौंसला बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को 600 स्कूल बैगज व 600 स्टेशनरी किट्स की भेंट, रैडक्रास सोसायटी ने विभिन्न संस्थानों के सहयोग से स्कूलों के भेंट किए 200 वाटर कूलर व अन्य राहत सामग्री
होशियारपुर, 08 सिंतबर:
सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिताबपुर की आठवीं के विद्यार्थी गुरप्रीत कौर, सुखमन, साहिबप्रीत सिंह व हरमन आज नए स्कूल बैग व स्टेशनरी किट पाकर बहुत खुश है। खुशी इस बात की भी है कि पिछले दिनों इलाके में बाढ़ आई के चलते स्कूल बंद होने के बावजूद अध्यापकों ने आनलाइन क्लास लगाकर उसको व उसके स्कूल के अन्य बच्चों को पढ़ाई में पिछडऩे नहीं दिया। यह संभव हो पाया है डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर कोमल मित्तल की दूरदर्शी सोच के कारण, जिन्होंने आपदा के समय हर छोटी से बड़ी बात को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित लोगों का हाथ थामा है। इसी कड़ी में उन्होंने बाढ़ के चलते बंद उन स्कूलों के बच्चों को वादा किया था कि उनकी पढ़ाई का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। डिप्टी कमिश्नर के निर्देशों पर प्रभावित स्कूल जिनमें सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल महिताबपुर, सरकारी हाई स्कूल हलेड़ जर्नादन व सरकारी मिडिल स्कूल फत्ते कुल्ला शामिल हैं, के अध्यापकों ने आनलाइन व आफलाइन क्लास लगाकर बच्चों को पिछला सारा सिलेबस कवर करवाया ताकि उनकी पढ़ाई का नुकसान न हो। इन स्कूलों के 300 से ज्यादा बच्चों ने यह क्लासिज अटेंड कर इसका लाभ उठाया है।
बाढ़ प्रभावित स्कूलों के बच्चों से किए एक और वादे को निभाते हुए डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने आज जिला रैड क्रास सोसायटी के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों के आंगनवाड़ी केंद्रों व स्कूलों के बच्चों को 600 स्कूल बैग व 600 स्टेशनरी किट्स भेंट की। इसके अलावा स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों तक स्वच्छ जल पहुंचाने के लिए 200 वाटर फिल्टर भी दिए। आई.ए.एस अधिकारी दिव्या.पी के नेतृत्व में आज सचिव जिला रैडक्रास सोसायटी मंगेश सूद, कैरियर काउंसलर आदित्य राणा और रैडक्रास की पूरी टीम ने स्कूलों व आंगनवाड़ी केंद्रों में जाकर यह सामग्री विद्यार्थियों व बच्चों को भेंट की।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि बाढ़ के दौरान बच्चों की पढ़ाई में आए गैप को पूरा करने के लिए संबंधित स्कूलों की ओर से एकस्ट्रा आनलाइन क्लासिज लगाई गई है, ताकि बाढ़ के कारण प्रभावित पढ़ाई के गैप को कवर किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों के इन बच्चों व आंगनवाड़ी केंद्रों में आने वाले बच्चों का हौंसला बढ़ाई के लिए बच्चों को दी गई किट्स में स्कूल बैग, पानी की बोतल, लंच बाक्स, कार्ड बोर्ड, ड्राइंग बुक, नोट बुक, क्रियांनस, स्कैच पैन का सैट, बॉल पैन सैट, पैंसिल सैट, रबड़, शापनर आदि शामिल है।
डिप्टी कमिश्नर-कम-चेयरमैन जिला रैड क्रास सोसायटी कोमल मित्तल ने बताया कि जिला रैडक्रास सोसायटी, लुधियाना ब्रेवरेज, वर्धमान इंडस्ट्री, उन्नति सोसायटी व जी.एन.ए यूनिवर्सिटी के सहयोग से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हर संभव मदद पहुंचाई गई है। उन्होंने बताया कि जिला रैडक्रास सोसायटी की ओर से बाढ़ पीडि़तों के लिए राहत संबंधी 6 वैनस भेजी गई हैं, इनमें दो हजार हाईजिन किट्स, 250 गद्दे, 1 टन रैडी टू कुक खिचड़ी, 50 किलो आवंले का मुरब्बा, 300 मच्छरदानियां, 100 वाटर प्रूफ तिरपालें, पानी की 1 लीटर वाली 20 हजार बोतलें, 1 हजार ओडोमास, 1 हजार (ब्रैड, जैम व दूध) शामिल है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

डंगोरी में महिला के घर से 30 बोतलें शराब बरामद, महिला मौके से निकलने में कामयाव

गढ़शंकर : बीत ईलाके के गांव डंगोरी में पुलिस ने छापा काम कर 30 बोतलें शराब बरामद कर आबाकारी एकट तहत मामला दर्ज कर लिया। इस दौरान महिला वहां से निकलने में कामयाव हो...
article-image
पंजाब

An awareness workshop on drug

Hoshiarpur/ August 14/Daljeet Ajnoha Komal Mittal IAS Deputy Commissioner and Dr. Harbans Kaur Deputy Medical Commissioner,According to the order of an awareness workshop about drug addiction and treatment was organized today at Government Senior...
पंजाब

मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर किया स्वागत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  राष्ट्रीय विकास पार्टी द्वारा शहीद भगत सिंह, शहीद राजगुरू, शहीद सुखदेव के बलिदान दिवस पर एक श्रद्धांजलि समारोह शहीद भगत सिंह चौक में आयोजित किया गया। जिसमें तीनों महान बलिदानियों को...
Translate »
error: Content is protected !!